इटारसी ऑडिटोरियम में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, घायल: परिजन बोले- प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने धक्का दिया, सिर में टांके आए – Itarsi News

इटारसी ऑडिटोरियम में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, घायल:  परिजन बोले- प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों ने धक्का दिया, सिर में टांके आए – Itarsi News




इटारसी के पंडित भवानी शंकर ऑडिटोरियम में रविवार को हुए विवाद के दौरान एक युवक दूसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल युवक और उसके परिजनों ने लड़की के पिता पर धक्का देने का आरोप लगाया है। वहीं युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रेम संबंध को लेकर हुआ था विवाद घायल युवक की पहचान हर्ष चौरे (21), निवासी बूढ़ी माता मंदिर, इटारसी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हर्ष और और एक युवती के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। इस रिश्ते को लेकर लड़की के परिजन नाराज थे। देखें घटना की 3 तस्वीरें.. ऑडिटोरियम में हुई हाथापाई रविवार को ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हर्ष और युवती वहां पहुंची। कुछ देर बाद लड़की के परिजन भी वहां आ गए और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता राकेश सोनी, नाना और मामा ने हर्ष के साथ मारपीट की। इस दौरान हर्ष की मां लता चौरे के साथ भी हाथापाई की गई। आरोप है कि विवाद के बीच हर्ष को दूसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया गया। युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी दूसरी मंजिल से गिरने के कारण हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिर में दो टांके आए, छाती और कमर में चोट ड्यूटी डॉक्टर विकास जैतपुरिया ने बताया कि युवक के सिर में दो टांके आए हैं। इसके अलावा उसकी छाती और कमर के पास भी चोट आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को देखते हुए उसे इटारसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया – सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। घायल युवक ने भी लड़की के पिता और अन्य परिजनों पर धक्का देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।



Source link