गेंदबाज को स्लेजिंग पड़ा महंगा, एबी बेबी का दिमाग सटका, बरसाया छक्के पर छक्का

गेंदबाज को स्लेजिंग पड़ा महंगा, एबी बेबी का दिमाग सटका, बरसाया छक्के पर छक्का


Last Updated:

Dewald Brevis reply ono Donovan Ferreira sledge: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 धीरे धीरे काफी पॉपुलर होता जा रहा है. लीग के दौरान जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान डोनावन फरेरा ने डेवॉल्ड ब्रेविस को ताना मारा, ब्रेविस ने जवाब में चार गेंदों पर 20 रन ठोक दिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

SA20 में डोनावन फरेरा को स्लेजिंग पड़ा महंगा ऐबी बेबी डेवॉल्ड ब्रेविस ने बरसाए छक्के

नई दिल्ली. दुनियाभर में धीरे धीरे अपनी पहचान एक बेरहम बल्लेबाज के तौर पर बना रहे साउथ अफ्रीका के डेवॉल्ड ब्रेविस को छोटा एबी डिविलियर्स बुलाया जाता है. एबी बेबी को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में ताना मारना ऑलराउंडर डोनावन फरेरा को भारी पड़ गया. साउथ अफ्रीका के युवा सनसनी ब्रेविस और फरेरा के बीच SA20 में मैच के दौरान जुबानी बहस हो गई. यह मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा था. ब्रेविस ने फरेरा के ताने का जवाब छ्क्के बरसाते हुए अपने दमदार खेल से दिया.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की पहल पर शुरू हुई फ्रेंचाइजी लीग SA20 कम समय में काफी पॉपुलर हो चुका है. इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो अलग-अलग देशों की टी20 लीग में खेलते हैं. टूर्नामेंट में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और CSA से अनुबंधित खिलाड़ी खेलते हैं. इसके अलावा आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, जोस बटलर, शाई होप और कीरोन पोलार्ड जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी इसमें शामिल हुए हैं. दिनेश कार्तिक इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे.



Source link