CCTV कमरे में बाइक का लॉक तोड़कर चुराकर ले जाता चोर
ग्वालियर में एक चोर का घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आता है और मात्र 20 सेकेंड में बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाता है। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू मोहन नगर म
.
बाइक मालिक ने थाने जाकर शिकायत की थी। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर रविवार को अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मालिक ने आसपास ढूंढी बाइक, नहीं मिली
थाटीपुर स्थित B-482 न्यू मोहन नगर निवासी अरविंद छारी (30) प्राइवेट नौकरी करते हैं। रोज की तरह 16 जनवरी की रात करीब 9 बजे नौकरी खत्म करने के बाद अपनी टीवीएस विक्टर बाइक (MP07 ZW 4357) को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए।
रात लगभग 10:45 बजे एक अज्ञात चोर पैदल वहां पहुंचा और बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गया।
घर के अंदर से खाना खाने के कुछ देर बाद जब अरविंद बाहर आए तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना के एक दिन बाद आसपास के CCTV कैमरे खंगाले। एक CCTV कैमरे में बाइक चोरी करते हुए चोर की पूरी वारदात कैद हो गई। इसकी शिकायत अरविंद ने थाने में दर्ज करवाई।
ग्वालियर में एक शातिर चोर का घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में देखा जा सकता है कि चोर पैदल आता हैं और मात्र 20 सेकंड में बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले जाता हैं।यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू मोहन नगर में 16 जनवरी की रात 9:00 बजे की है। जिसकी शिकायत बाइक के मालिक ने थाने पहुंचकर पुलिस से की थी, पुलिस ने बाइक मलिक की शिकायत और सीडी पुलिस के आधार पर रविवार को अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मालिक ने आसपास ढूंढी बाइक, नहीं मिली
थाटीपुर स्थित B-482 न्यू मोहन नगर निवासी अरविंद छारी पुत्र सुमेर सिंह (30) प्राइवेट नौकरी करता है। रोज की तरह एक दिन पहले 16 जनवरी शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे वह नौकरी का खत्म करने के बाद अपनी टीवीएस विक्टर बाइक (MP07 ZW 4357) को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया था।रात लगभग 10:45 बजे एक अज्ञात चोर पैदल वहां पहुंचा और बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए।
घर के अंदर से खाना खाने के कुछ देर बाद बाइक का मालिक अरविंद घर के बाहर आया तो बाइक गायब मिली। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने घटना के एक दिन बाद अपने स्तर पर आसपास के CCTV कैमरे खंगाले तो एक CCTV कमरे में बाइक चुराकर ले जाते चोर की पूरी वारदात कैद हो गई थी। जिसकी शिकायत गाड़ी के अरविंद ने थाने पहुंचकर की थी, पुलिस ने शिकायत और CCTV पुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।