जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे युवक की मौत: पड़रिया नहर में मिला शव, दोस्त ने बताया- बाइक के कंट्रोल खोने से हुआ हादसा – Jabalpur News

जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे युवक की मौत:  पड़रिया नहर में मिला शव, दोस्त ने बताया- बाइक के कंट्रोल खोने से हुआ हादसा – Jabalpur News




जबलपुर में एक युवक अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी के लिए घर से निकला, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और जब वह नहीं मिला, तो शनिवार को माढ़ोटाल थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी बीच पनागर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पड़रिया नहर में एक युवक का शव और उसके पास बाइक दिखी है। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पहचान के बाद मृतक युवक की पहचान नितिन ठाकुर के रूप में हुई, जो शुक्रवार शाम घर से निकला था और लौटकर नहीं आया। परिजनों ने कॉल किया, रातभर बंद था मोबाइल नितिन ठाकुर का 16 जनवरी को जन्मदिन था। वह शाम को अपने साथी विपिन काछी के साथ बाइक से घर से निकला, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। परिजनों ने मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसका फोन बंद था। रातभर इंतजार के बाद सुबह तक न लौटने पर परिजनों ने माढ़ोटाल थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पनागर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पड़रिया नहर में युवक का शव और बाइक नजर आ रही है। मौके पर पुलिस टीम और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में पता चला कि नितिन अपने दोस्त विपिन काछी के साथ बाइक में सवार होकर बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था। रात में लौटते वक्त हुआ हादसा रात करीब 11 बजे जब नितिन और विपिन बाइक से नहर किनारे के रास्ते से लौट रहे थे, तब उनकी बाइक चरखी गांव के पास अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान विपिन जमीन पर गिरा, जबकि नितिन बाइक सहित नहर में जा गिरा और कुछ ही देर में डूब गया। विपिन किसी तरह पनागर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मौके पर अंधेरा होने के कारण रात को रेस्क्यू नहीं हो सका। शनिवार को नितिन और उसकी बाइक को घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर तैरते हुए पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। टीआई बोले- नितिन आदतन अपराधी टीआई विपिन ताम्रकार के मुताबिक संभवतः नहर किनारे बाइक फिसलने के कारण विपिन तो जमीन पर गिरा, लेकिन नितिन बाइक सहित नहर में गिरा और उसकी मौत हो गई। विपिन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को नितिन का जन्मदिन था और इसलिए वह पड़रिया गांव अपने दोस्तों के पास आया था। टीआई ने कहा कि नितिन ठाकुर शहर का आदतन अपराधी रहा है और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस मौत की सही वजह का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही लगाएगी।



Source link