Last Updated:
5 bowlers who never conceded a six in test history: टेस्ट को क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है. यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच धैर्य की परीक्षा होती है. क्रिकेट के लंबे इतिहास में कई ऐसे महान गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में 5 ऐसे खास गेंदबाज भी रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में हजारों गेंदें फेंकी लेकिन किसी भी बल्लेबाज को अपनी गेंद पर छक्का मारने का मौका नहीं दिया.
नई दिल्ली. क्रिकेट का सबसे पुराना फॉर्मेट टेस्ट आज भी युवाओं की पहली पसंद है. इस फॉर्मेट को खेल का सबसे शुद्ध और चुनौतीपूर्ण प्रारूप माना जाता है. जहां एक गेंदबाज की असली परीक्षा उसकी निरंतरता और सटीकता से होती है. मॉडर्न क्रिकेट में जहां टी-20 के प्रभाव के कारण टेस्ट मैचों में भी छक्कों की बरसात होने लगी है, वहीं क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे दिग्गज गेंदबाजों के नाम दर्ज हैं, जिनके सामने दुनिया का बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी असहाय नजर आया. यह सुनना अविश्वसनीय लगता है, लेकिन दुनिया में पांच ऐसे गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 5,000 से अधिक गेंदें फेंकी, लेकिन किसी भी बल्लेबाज की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि उनकी गेंद को सीमा रेखा के बाहर छक्के के लिए भेज सके.
इस विशिष्ट और दुर्लभ क्लब में दो पाकिस्तानी गेंदबाजों का होना इसे और भी दिलचस्प बनाता है. पाकिस्तान के मुदस्सर नजर और महमूद हुसैन ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बांधे रखा और कभी छक्का नहीं खाने का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया. इनके साथ ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर कीथ मिलर जैसे खिलाड़ियों ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. आज के दौर में जहां बाउंड्री छोटी हो गई हैं और बल्ले भारी, इन गेंदबाजों का यह अनुशासन किसी चमत्कार से कम नहीं लगता. आइए जानते हैं इन 5 गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अनुशासन की एक अमिट गाथा लिखी है.
दुनिया के 5 गेंदबाजों की गेंद पर टेस्ट में किसी भी बल्लेबाज ने नहीं लगाया एक भी छक्का.
कीथ मिलर ने 10461 गेंदें फेंकी, नहीं लगा एक भी छक्का
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कीथ मिलर (Keith Miller) ने 1946 से लेकर 1956 तक 55 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से इस दौरान 170 विकेट लिए. इसके अलावा बैटिंग में भी 2958 रन जुटाए जिसमें सात शतक शामिल थे. दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में शुमार इस दिग्गज ने अपने टेस्ट करियर में 10461 गेंदें फेंकी लेकिन इस दौरान कोई भी बल्लेबाज उनकी गेंद पर एक भी छक्का नहीं जड़ा सका.
नील हॉक ने टेस्ट में 6 हजार 974 गेंदें डाली
नील हॉक (Neil Hawke) ऑस्ट्रेलिया के मध्यम गति के गेंदबाज थे. उन्होंने 1963 से लेकर 1968 तक 27 टेस्ट मैच खेले जिसमें उनके नमा 91 विकेट दर्ज हैं.हॉक अपने जमाने के खूंखार गेंदबाजों में शामिल थे जिनका पारी में 105 रन देकर सात विकेट बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन था. उन्होंने टेस्ट में 6974 गेंदें फेंकी लेकिन उनकी गेंदों पर भी एक भी छक्का नहीं लगा.
मुदस्सर नजर की खासियत धीमी बैटिंग थी
मुदस्सर नजर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज थे जो अपनी धीमी बैटिंग के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 1976 से 1989 तक पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल मैच खेला.‘मैन विद गोल्डन ऑर्म’के नाम से पाकिस्तान में विख्यात इस खिलाड़ी ने 76 टेस्ट में 4114 रन बनाए. उनके नाम 66 विकेट भी दर्ज हैं. मुदस्सर ने टेस्ट मैचों में 5967 गेंदें फेंकी लेकिन उनकी एक गेंद पर भी सिक्स नहीं लगा.महमूद हुसैन ने पाकिस्तान के लिए 1952 से लेकर 1962 तक 27 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 68 विकेट चटकाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5 910 बॉल फेंकी. मुद्स्सर नजर की तरह ही इस पाकिस्तानी गेंदबाज की गेंदों पर भी टेस्ट में एक भी छक्का नहीं लगा.
डेरेक प्रिंगल ने टेस्ट में 5 हजार 287 गेंदें फेंकी
इंग्लैंड के डेरेक प्रिंगल एक ऑलराउंडर थे जिनका जन्म केन्या में हुआ था. लंबे कद के इस गेंदबाज ने 1982 से 1993 तक टेस्ट क्रिकेट खेला. प्रिंगल ने टेस्ट में 70 विकेट चटकाए जिसमें 95 रन देकर पांच विकेट पारी में बेस्ट गेंदबाजी थी. उन्होंने टेस्ट में 5287 गेंदें फेंकी और उनकी गेंद पर भी बल्लेबाज एक भी सिक्स नहीं लगा सका.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें