दो बल्लेबाजों ने गाड़ा खूंटा और ठोक दिए 328 रन, U19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

दो बल्लेबाजों ने गाड़ा खूंटा और ठोक दिए 328 रन, U19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास


Last Updated:

Highest Partnerhip Record in U19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें मुकाबले में श्रीलंकाई ओपनर्स दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा ने इतिहास रच दिया. जापान के खिलाफ मुकाबले में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 328 रन की साझेदारी हुई. यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

श्रीलंकाई ओपनर्स ने रचा इतिहास

नई दिल्ली. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाजों ने इतिहास रचा. जापान के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग करने उतरे दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा ने पहले विकेट के लिए 328 रन की पार्टनरशिप की, जो इस टूर्नामेंट की हिस्ट्री में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गया. दिमंथा महावितान और विरान चामुदिथा की जोड़ी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के 8वें मुकाबले में जापान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 43.5 ओवरों में 328 रन की साझेदारी की. इसी के साथ इंग्लिश बल्लेबाजों का रिकॉर्ड टूट गया.

इससे पहले, 27 जनवरी 2016 को फिजी के खिलाफ इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डैन लॉरेंस ने जैक बर्नहैम के साथ दूसरे विकेट के लिए 303 रन जुटाए थे. अंडर 19 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक किसी भी विकेट के लिए सिर्फ दो बार 300 या उससे अधिक रन की साझेदारी हुई है. नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को हुए ग्रुप-सी के इस मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था.

श्रीलंकाई ओपनर्स ने रचा इतिहास

इसके जवाब में महावितान और चामुदिथा की सलामी जोड़ी ने 328 रन जुटाए. दिमंथा महावितान 115 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए. उन्होंने 125 गेंदों में 11 चौके लगाए. अगले ओवर में विरान चामुदिथा भी चलते बने, जिन्होंने 143 गेंदों में 1 छक्के और 26 चौकों के साथ 192 रन की पारी खेली.

यहां से कप्तान विमथ दिनसारा ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेलते हुए श्रीलंका को निर्धारित 50 ओवरों के खेल तक 387/4 के स्कोर तक पहुंचाया. जापान की तरफ से 7 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, लेकिन सफलता सिर्फ टिमोथी मूर के ही हाथ लगी, जिन्होंने 6 ओवरों में 43 रन देकर 3 विकेट निकाले.

लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की पारी 184 रन पर सिमट गए, जिससे श्रीलंका ने 203 रन से विशाल जीत दर्ज की. श्रीलंका के लिए लगभग सभी गेंदबाजों ने योगदान दिया. इस मुकाबले के साथ श्रीलंका और जापान की टीमें अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत की. उनके साथ इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमें भी हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

दो बल्लेबाजों ने गाड़ा खूंटा और ठोक दिए 328 रन, U19 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास



Source link