Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं को लेकर विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है. जिसके बाद राजधानी भोपाल में उनका पुतला फुंका गया. इतना ही नहीं लोगों ने तो विवादित बयान देने वाले विधायक को चेतावनी भी दे डाली. अब जनता ने क्या कुछ कहा, देखिए पूरी रिपोर्ट…
Congress MLA Phool Singh Baraiya Offensive Statement: मध्य प्रदेश की सियासत में भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर विवादित बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. कांग्रेस विधायक ने दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज की महिलाओं को लेकर एक इंटरव्यू में कई अपमानजनक बातें कही थी. जिसके बाद अब उनके खिलाफ विवाद बढ़ गया है.
विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें वो दावा करते सुने जा सकते हैं कि, धर्मग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति तीर्थ यात्रा नहीं कर पाता तो वह दलित, आदिवासी या ओबीसी वर्ग की महिला के साथ अगर शारीरिक संबंध बनाता है तो उसे वही ‘तीर्थ फल’ मिलेगा. अब इसको लेकर सुनिए जनता ने कांग्रेस को क्या चेतावनी दे डाली?
भोपाल में लगे फूल सिंह बरैया आ…थू के नारे
राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर लोगों ने यहां फूल सिंह बरैया आ…थू और फूल सिंह बरैया मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया. इसको लेकर 10 नंबर व्यापारी संघ के संयोजक और भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने कहा कि फूल सिंह बरैया अपनी उम्र को देखें, मुंह में दांत नहीं और शरीर में आंत नहीं लेकिन फिर भी इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी बहन-बेटियों को लेकर की है. वो आगे कहते हैं कि फूल सिंह बरैया की बहन-बेटियों के चरित्र पर शर्मनाक टिप्पणी से लोगों में और व्यापारी संघ के सभी भाई-बहनों में आक्रोश है.
अभी तो पुतला जलाया एक दिन मुंह भी करेंगे काला
राजधानी भोपाल में भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर बात करते हुए 10 नंबर व्यापारी संघ के संयोजक सुरजीत सिंह चौहान कहते हैं कि अभी तो बस सांकेतिक पुतला जलाया है लेकिन फूल सिंह बरैया भूलो मत की वो दिन दूर नहीं है, जब तुम्हारा मुंह भी हम आकर काला करेंगे.
व्यापारी बोले-पार कर दी सारी हदें
भोपाल के लोगों में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर जमकर गुस्सा दिख रहा है. जहां व्यापारियों ने Local18 से बात करते हुए कहा कि फूल सिंह बरैया ने इस बार बहन-बेटियों के ऊपर बयान देकर अपनी सारी हदें पार कर दी हैं. जबकि उनकी खुद की दो बेटियां हैं. उसके बावजूद उन्होंने ऐसा बयान दिया है और फिर माफी भी नहीं मांग रहे हैं. राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम अटेंड कर रहे हैं जैसे उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है.
भोपाल आने को लेकर फूल सिंह बरैया को चेतावनी
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने विवादित बयान को लेकर लगातार घिरते नजर आ रहे हैं. इसी बीच भोपाल नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने कहा कि अगर फूल सिंह बरैया बहन-बेटियों को लेकर इतनी अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद भी माफी नही मांगी और अगर कांग्रेस ने अगर इनको बाहर का रास्ता नहीं दिखाया तो भोपाल के अंदर अगली बार आपका आना हम बताएंगे किस प्रकार से होता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें