सिंगरौली में रेत-गिट्टी के अवैध परिवहन में दो डंपर जब्त: नियमों के उल्लंघन पर खनिज विभाग की कार्रवाई – Singrauli News

सिंगरौली में रेत-गिट्टी के अवैध परिवहन में दो डंपर जब्त:  नियमों के उल्लंघन पर खनिज विभाग की कार्रवाई – Singrauli News




सिंगरौली जिले में खनिज विभाग ने रविवार सुबह अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गिट्टी और रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपरों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल और सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया के मार्गदर्शन में की गई। जांच अभियान के दौरान, गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन कर रहे डंपर क्रमांक (MP53HA2255) को मौके पर जब्त किया गया। इस वाहन को सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी निवास में खड़ा कराया गया है। इसी तरह, रेत का अवैध और ओवरलोड परिवहन करते पाए गए डंपर क्रमांक (MP19ZF3121) को पुलिस चौकी निगरी में खड़ा कराया गया है। दोनों वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी बोले-अवैध खनन पर कार्रवाई जारी खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाई जा रही है। रविवार तड़के की यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने वाहन मालिकों और ठेकेदारों को चेतावनी दी कि बिना वैध अनुमति और नियमों के विपरीत खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link