37 साल बाद भारत की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द

37 साल बाद भारत की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द


Last Updated:

shubman gill reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में पहली बार वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल का दर्द छलक उठा है. गिल ने कहा कि जिस तरह से हमने पहले वनडे में जीत से शुरुआत की उसके बाद हमने अच्छा नहीं खेला. गिल ने कहा कि इस हार से वह निराश हैं. हालांकि गिल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की जिन्होंने निर्णायक वनडे में मुश्किल समय में शानदार सेंचुरी जड़ी.

वनडे सीरीज हार के बाद निराश हैं शुभमन गिल.

नई दिल्ली. भारतीय टीम को अपने घर में पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ बाइलेटर वनडे सीरीज में हार मिली है. इस हार से भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल निराश हैं. गिल ने कहा कि हमने पहला वनडे जिस तरह से जीतकर सीरीज का आगाज किया उसके बाद जब सीरीज एक एक से बराबर हुई तो मैं बहुत निराश हो गया. कुछ एरिया ऐसे हैं जहां हमें काम करने की जरूरत है. भारत के विराट कोहली के शानदार शतक और हर्षित-नितीश के अर्धशतक के बावजूद वनडे सीरीज गंवा बैठा. पहला वनडे हार के बाद नयूजीलैंड ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 का आगाज 21 जनवरी से होगा.

तीसरा वनडे हार के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा, ‘पहले मैच के बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. और फिर हम जिस तरह से खेले उससे निराशा हुई. कुछ ऐसे एरिया हैं जिन पर हमें ध्यान देना होगा. सोचना होगा और बेहतर करना होगा. (पॉजिटिव बातों पर) जिस तरह से विराट भाई बैटिंग कर रहे हैं, वह निश्चित रूप से हमेशा एक प्लस पॉइंट है. जिस तरह से हर्षित ने इस सीरीज में बैटिंग की है. नंबर 8 पर बैटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने जिम्मेदारी संभाली और जिस तरह से तेज गेंदबाजों ने इस सीरीज में बॉलिंग की है, वह काफी अच्छा रहा है.’

वनडे सीरीज हार के बाद निराश हैं शुभमन गिल.

कोहली ने 54वां वनडे शतक जड़ा
बल्लेबाज विराट कोहली (124 रन) का 54वां वनडे शतक भी भारतीय टीम के काम नहीं आ सका. जिससे न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में 41 रन की जीत से सीरीज 2-1 से अपने नाम की. न्यूजीलैंड के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि उसने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मुकाबलों के लिए भारत का दौरा शुरू किया था लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती थी. इस जीत से उसने 37 साल बाद भारत में सीरीज जीतने का इंतजार खत्म किया.

शुभमन गिल ने नितीश के लिए दिया ये बयान
शुभमन गिल ने आगे वर्ल्ड कप को ध्यान मे रखते हुए कहा, ‘जहां यह होने वाला है, हम उसे (नीतीश कुमार रेड्डी) मौके देना चाहते हैं. जब वह मैदान पर हो तो हम उसे काफी ओवर देना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि हमारे लिए किस तरह के कॉम्बिनेशन काम करते हैं. उसके लिए भी किस तरह की गेंदें काम करती हैं.’भारत के तेज गेंदबाजों के शुरुआती झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड ने मिचेल के लगातार दूसरे शतक और फिलिप्स के तूफानी सैकड़े से आठ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

कोहली का शतक टीम के काम नहीं आया
कोहली (108 गेंद) का दबाव में खेला गया शानदार और जुझारू शतक भारतीय टीम के काम नहीं आ सका जिससे टीम जवाब में 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई. इससे भारत को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंडसे पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा. दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे लेकिन कोहली डटे रहे और पारी के अंत में आउट हुए. न्यूजीलैंड के लिए जैकरी फोक्स ने 77 रन देकर तीन और क्रिस्टियन क्लार्क ने 54 रन देकर तीन तीन विकेट झटके. वहीं जेडन लेनोक्स ने 42 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

37 साल बाद भारत की घर में फजीहत, वनडे सीरीज गंवाने के बाद छलका कप्तान का दर्द



Source link