Rewa News: रीवा में ठहरने के लिए सस्ती जगह, 60 रुपये में 24 घंटे; नोट कर लें लोकेशन

Rewa News: रीवा में ठहरने के लिए सस्ती जगह, 60 रुपये में 24 घंटे; नोट कर लें लोकेशन


Last Updated:

Affordable places to stay in Rewa: 45 कमरे वाले इस आलीशान भवन में सभी सुविधाएं मौजूद है. यहां सोने के लिए पलंग, गद्दा और चद्दर उपलब्ध है. ठंड के समय कंबल की भी व्यवस्था की जाती है, हालांकि गर्मी के समय में एसी की सुविधा नहीं होती. पंखे की हवा से काम चलाना होता है. इस इमारत के कमरे इस तरह से बनाए गए है कि गर्मी ज्यादा महसूस नहीं होती. गर्मी के मौसम में भी यहां राहत मिलती है.

कम कीमत में अगर आप किसी महल में ठहरने जैसा अनुभव लेना चाहते है तो रीवा में बैजू धर्मशाला एक उत्कृष्ट विकल्प है. यह एक शानदार इमारत है. जिसमें महज 60 रुपये में 24 घंटे ठहरने की उत्तम व्यवस्था है. इस इमारत की खूबसूरती जिसमें राजस्थानी आर्किटेक्चर झलकता है. जो मन मोह लेती है. यहां ठहर कर आप खुद को किसी राजघराने का अतिथि अनुभव कर सकते है. इस परिसर में भोलेनाथ का एक सुंदर मंदिर भी है. जिसका आकर्षक डिजाइन यहां आने वालों का ध्यान खींचता है. इसी कारण बैजू धर्मशाला को विंध्य का हवामहल कहा जाता है.

रीवा के ऐतिहासिक जानकार डॉ. मुकेश एंगल बताते है कि यह इमारत रीवा शहर के बीचोबीच पुराने बस स्टैंड के पास स्थित है. यह इमारत बहुत भव्य और किसी राजस्थानी हवेली या महल की तरह दिखती है. लेकिन इसका नाम बैजू धर्मशाला है. इस इमारत का निर्माण वर्ष 1940-41 में सेठ बैजनाथ रामसहाय अग्रवाल द्वारा कराया गया था और इसका महत्व तब और बढ़ गया जब फिल्म अभिनेता राज कपूर की बारात यहां ठहरी थी.

इस भव्य इमारत में 45 कमरे, 100 दरवाजे और लगभग 150 से अधिक खिड़कियां है. इसे दूरदराज से आए लोगों और गरीब असहायों के ठहरने के लिए बनाया गया था. इसकी विशेषता यह है कि इसका बाहरी स्वरूप जयपुर के हवामहल जैसा है. इस इमारत को बनाने के लिए पत्थर, चूना, सुख, बेल, गोंद जैसी कई सामग्रियों का उपयोग किया गया था.

45 कमरे वाले इस आलीशान भवन में सभी सुविधाएं मौजूद है. यहां सोने के लिए पलंग, गद्दा और चद्दर उपलब्ध है. ठंड के समय कंबल की भी व्यवस्था की जाती है, हालांकि गर्मी के समय में एसी की सुविधा नहीं होती. पंखे की हवा से काम चलाना होता है. इस इमारत के कमरे इस तरह से बनाए गए है कि गर्मी ज्यादा महसूस नहीं होती. गर्मी के मौसम में भी यहां राहत मिलती है.

यहां ठहरने के लिए आपको प्रबंधक से अनुमति और 24 घंटे का चार्ज यानी 60 रुपये जमा करने होते है. आपके पास मान्य परिचय पत्र होना चाहिए और रूम खाली होना भी आवश्यक है. बैजू धर्मशाला का उद्देश्य उन गरीब परिवारों की मदद करना है जो होटल में नहीं ठहर सकते. इस व्यवस्था को शुरू करने का प्रण सेठ बैजनाथ ने लिया था, जो आज तक निभाया जा रहा है.

homemadhya-pradesh

रीवा में ठहरने के लिए सस्ती जगह, 60 रुपये में 24 घंटे; नोट कर लें लोकेशन



Source link