अप्सरा से कम नहीं ग्लेन फिलिप्स की वाइफ, बर्फीली वादियों में किया था प्रप्रोज

अप्सरा से कम नहीं ग्लेन फिलिप्स की वाइफ, बर्फीली वादियों में किया था प्रप्रोज


Last Updated:

Glenn Phillips love story: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने केट विक्टोरिया को लंबे समय तक डेट किया, जिसके बाद 2023 में जीवनभर का साथ निभाने के लिए शादी कर ली. शादी से एक साल पहले फिलिप्स ने केट को बर्फीली वादियों में ले जाकर रोमांटिक अंदाज में घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था और केट ने हां कहकर अपने प्यार को नई दिशा दी.

ग्लेन फिलिप्स केट विक्टोरिया लव स्टोरी

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने भारत को उसी के घर में आकर वनडे सीरीज में हरा दिया. यह पहली बार था, जब कीवी टीम ने भारत को चौंकाया. इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया और सीरीज 2-1 से नाम कर ली. इस जीत के बाद न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स सुर्खियों में हैं, जिन्होंने निर्णायक मैच में 88 गेंदों में 106 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाया था. फिलिप्स मैदान पर तो तूफानी बल्लेबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के लिए छाए रहते हैं, लेकिन चलिए आज हम उनकी हमसफर केट विक्टोरिया फिलिप्स के बारे में जानते हैं, जिनका ग्लेन के क्रिकेटिंग करियर में अहम योगदान रहा है.

ग्लेन और केट ने 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया. करीब एक साल बाद ग्लेन ने न्यूजीलैंड की बेहद खूबसूरत जगह हूकर वैली ट्रैक पर एक हाइक के दौरान केट को प्रपोज किया. फिलिप्स ने घुटने पर बैठकर केट को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया. फिलिप्स ने प्रपोज किया तो केट का रिएक्शन देखने लाया था. केट ने हां कहकर अपने इस रिश्ते को नया आयाम दिया. इस कपल ने इस खास पल की तस्वीरें अगस्त 2022 में अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं.

ग्लेन फिलिप्स केट विक्टोरिया लव स्टोरी

View this post on Instagram





Source link