गौतम गंभीर का सबसे बड़ा दुश्मन बना न्यूजीलैंड, 15 महीने में दूसरी बार दिया जख्म, कोच को चुभेगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

गौतम गंभीर का सबसे बड़ा दुश्मन बना न्यूजीलैंड, 15 महीने में दूसरी बार दिया जख्म, कोच को चुभेगा ये शर्मनाक रिकॉर्ड


IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर ऐसा शर्मनाक दाग लगा, जिसे वो चाहकर भी मिटा नहीं पाएंगे. ये कहना गलत नहीं होगा कि न्यूजीलैंड की टीम कोच गंभीर के लिए पिछले कुछ समय से सबसे बड़ी दुश्मन साबित हुई है. न्यूजीलैंड ने इससे पहले 7 बार भारत में ODI शृंखला खेली थी, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी. 8वें प्रयास में ब्लैक कैप्स ने बाजी मार ली और पहली बार एकदिवसीय सीरीज में भारत के खिलाफ उन्हीं के देश में जीत हासिल कर ली है.

रविवार (18 जनवरी) को इंदौरे के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया 296 रनों पर ऑल आउट हो गई और न्यूजीलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया.

गंभीर की कोचिंग में न्यूजीलैंड ने पलटा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source


बता दें कि 15 महीने पहले यानी अक्टूबर 2025 में न्यूजीलैंड ने भारत में आकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर गौतम गंभीर और टीम इंडिया पर शर्मनाक दाग लगाया था. जमाने बाद भारतीय टीम अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारी थी. वहीं, ब्लैक कैप्स ने पहली बार भारत को उनके घर पर टेस्ट सीरीज में पटखनी दी थी. टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे इंटरनेशनल में भी न्यूजीलैंड ने इतिहास का पन्ना पलट दिया है. 1988 से अब तक कीवी टीम ने 8 बार भारत का दौरा किया है. 7 बार उन्हें ODI शृंखला में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन 8वीं बार उन्होंने करारा प्रहार करते हुए भारतीय टीम को झटका दिया. दिलचस्प बात ये है कि ब्लैक कैप्स ने दोनों बार इतिहास तब रचा, जब गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच थे.

इंदौर में पहली बार हारा भारत

इंदौरे के होल्कर स्टेडियम में पहली बार किसी टीम ने भारत को वनडे इंटरनेशनल में पटखनी दी है. इससे पहले टीम इंडिया ने इस मैदान पर 7 मुकाबले खेले थे और सभी में जीत मिली थी. दिलचस्प बात ये है कि होल्कर स्टेडियम में अब तक खेले गए 8 ODI मैचों में से 6 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.

‘विराट’ शतक पर फिरा पानी

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI में भी बल्ले से दम दिखाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 85वां शतक ठोक दिया. उन्होंने 124 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. टीम इंडिया के ज्यादातर बल्लेबाजों ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. 338 रनों का पीछा करते हुए भारत ने महज 71 रन पर 4 प्रमुख विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा सीरीज में लगातार तीसरी बार फेल हुए और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी कमाल नहीं दिखा सके. न्यूजीलैंड की तरफ से स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल नायक साबित हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 137 रनों की शानदार पारी खेली और भारत के खिलाफ चौथा ODI शतक ठोका. इंदौर वनडे में ग्लेन फिलिप्स ने भी बल्ले से गदर मचाते हुए धमाकेदार सेंचुरी जड़ी. 

ये भी पढ़ें: नीली जर्सी में आखिरी बार दिखा ये दिग्गज.. बना हार का सबसे बड़ा गुनहगार, अब विदाई तय!



Source link