झाबुआ में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत: एक गंभीर, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन; डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग – Jhabua News

झाबुआ में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत:  एक गंभीर, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन; डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग – Jhabua News




झाबुआ के रानापुर थाना क्षेत्र के ढोलियावाड़ गांव में रविवार शाम एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर रानापुर थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, शनिवार रात बाइक सवार युवक उदयगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में 35 वर्षीय विजय सुमेरसिंह भयडिया और 25 वर्षीय मुलिया पिता ईडा भयडिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकिशन मेहताब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। डंपर चालक फरार, ग्रामीणों में आक्रोश हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। रविवार रात ग्रामीण घटनास्थल पर ही डटे रहे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते रहे थे। पुलिस की समझाइश के बाद रात करीब 3:30 बजे शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई, तो परिजन और ग्रामीण शवों को गांव ले जाने के बजाय ट्रैक्टर से सीधे रानापुर थाना पहुंच गए। थाने के गेट पर शव रखकर उन्होंने प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन पर माने स्थिति बिगड़ती देख एसडीओपी रूपरेखा यादव मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को समझाया और बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल डंपर की पहचान कर ली है। जल्द ही वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद परिजन शव लेकर गांव के लिए रवाना हुए।



Source link