पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार: दहशत फैलाने के लिए की थी फायरिंग, पहले से कई मामले दर्ज – Morena News

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:  दहशत फैलाने के लिए की थी फायरिंग, पहले से कई मामले दर्ज – Morena News




मुरैना जिले की कोतवाली पुलिस ने आमपुरा इलाके में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में कई संगीन मामले दर्ज है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पहले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पांच हजार का इनाम रखा था कोतवाली पुलिस ने आमपुरा इलाके में तीन दिन पहले ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के मामले में कार्रवाई की है।इस दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय अल्ला उर्फ आदित्य तिवारी, पिता शिवराज तिवारी, निवासी शर्मा गली गोपालपुरा के रूप में हुई है।आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी अपराध क्रमांक 13/26 में फरार चल रहा था।कोतवाली पुलिस ने उसे आमपुरा इलाके से गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। सभी आरोपी गिरफ्तार कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार आरोपी अल्ला उर्फ आदित्य तिवारी एक आदतन अपराधी है पूर्व में गैर इरादतन हत्या , फायरिंग जैसे कई मामले दर्ज है। हाल ही में ट्रेक्टर निकलें को लेकर अपने साथियों के साथ फायरिंग कर मारपीट की थी। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था । आज इस इनामी को भी गिरफ्तार कर लिया है।



Source link