भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले खेली गई वनडे सीरीज में सबसे बड़े हीरो न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेरिल मिचेल उभर कर आए. मिशेल ने इस सीरीज में खूब रन बनाए. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 3 मैचों की सीरीज में जमकर रन बनाए हैं. डेरिल मिशेल के ताबड़तोड़ प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ये सीरीज फतह करने में कामयाब रही. उन्होंने आखिरी मुकाबले में भी शतकीय पारी खेली. जिसमें मिशेल ने 131 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 3 छक्कों की बदौलत 137 रनों की शानदार पारी खेली. मिशेल ने टीम इंडिया के खिलाफ लगातार 2 शतक जड़ने का कारनामा किया. उनके धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का भी खिताब मिला. मिशेल के पास भारतीय कप्तान शुभमन गिल और पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का जबरदस्त मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से महज 9 रन पीछे रह गए. इसके बावजूद मिशेल ने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम कर दिया है.
टूटते-टूटते रह गया गिल-बाबर का रिकॉर्ड
डेरिल मिशेल ने पहले मैच से भारत के खिलाफ गजब का प्रदर्शन किया. मिशेल ने टीम इंडिया के खिलाफ जमकर रन बनाए उनके पास शुभमन गिल और बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का जबरदस्त मौका था. मगर वह ऐसा करने से महज 9 रनों से चूंक गए. बता दें कि आज तक क्रिकेट जगत के इतिहास में 3 मैचों की बाइलेटरल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल और बाबर आजम के नाम पर स्थापित है. दोनों ही खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से 3 मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. वहीं, अगर मिशेल 9 रन बना देते तो वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन जाते.
ऐसा करने वाले पहले कीवी
बता दें कि मिशेल ने भारत के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 352 रन बनाए हैं. वह फाइनल मुकाबले में महज 9 रनों से चूक गए. अगर मिचेल 8 रन भी बना लेते तो वह दोनों खिलाड़ियों के बराबर आ जाते, लेकिन वह ऐसा करने में नाकामयाब रहे. बावजूद इसके मिचेल 3 मैचों में 350 रनों से भी ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी और न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन चुके हैं. मिचेल बीते कुछ समय में बेहद ही शानदार खिलाड़ी के रूप में उभरकर आए हैं.अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में खूब नाम किया.
मिचेल का वनडे करियर
मिचेल अपने वनडे करियर की शुरुआत साल 2021 में की थी. उन्होंने अपने करियर के दौरान अभी तक खेले 59 मैचों की 54 पारियों में 58.90 के जबरदस्त औसत और 95.78 के स्ट्राइक रेट से 2690 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान मिशेल ने 9 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं. वहीं, उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रनों का रहा है, जो कि भारत के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में आया.
ये भी पढ़ें: ‘स्कूल जाओ कप्तानी सीखो’, न्यूजीलैंड से हार के बाद गिल की घनघोर बेइज्जती, इस खिलाड़ी ने जमकर लताड़ा