बालाघाट में सोमवार शाम जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवेश मलेवार की कार (एमपी50सी6373) का सामने का कांच तोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने इसे हाल ही में हुए संघ चुनाव से जोड़कर बताया है। चुनावी रंजिश में हमले की आशंका अध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने कहा कि वे रोज की तरह अपनी कार से कोर्ट आए थे। कार उन्होंने अधिवक्ता अरविंद रॉय के ठेले के पास खड़ी की थी। काम खत्म कर घर जाने के लिए जब वे गाड़ी के पास पहुंचे, तो देखा कि सामने का कांच टूट चुका था। मलेवार ने आशंका जताई कि यह नुकसान चुनावी रंजिश के कारण किया गया। अधिवक्ताओं ने पुलिस से की शिकायत घटना के बाद कोर्ट से कई अधिवक्ता कोतवाली थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। अधिवक्ताओं ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर कार का कांच तोड़ने वाले का पता लगाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए बता दें कि, जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में प्रवेश मलेवार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद रॉय को 10 वोटों के अंतर से हराया था।
Source link