मंदसौर के सीतामऊ पुलिस ने 70 किलो डोडाचूरा पकड़ा: एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई – Mandsaur News

मंदसौर के सीतामऊ पुलिस ने 70 किलो डोडाचूरा पकड़ा:  एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई – Mandsaur News




मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर उन्होंने थाना सीतामऊ में पदस्थ उप निरीक्षक ओपी राठौर को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बालाजी मंदिर के पास आरोपी धराया गठित पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर मउखेडा आम रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास ग्राम सेमलखेडा क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर की सिल्वर रंग की ग्लेंजा कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर कार से 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से आरोपी सुनील पिता बालाराम उर्फ मालाराम विश्नोई उम्र 25 वर्ष, निवासी लोहावट, फलोदी, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सीतामऊ में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त मशरुका का विवरण 70 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, अनुमानित कीमत – 1,40,000 रुपए, बिना नंबर की सिल्वर रंग की ग्लेंजा कार, अनुमानित कीमत – 7,00,000 रुपए जब्त हुई है। सीतामऊ पुलिस की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।



Source link