मनावर में सर्व धर्म समाज महिला मंडल का हल्दी-कुमकुम उत्सव: महिलाओं ने तिल-गुड़ खिलाकर दी शुभकामनाएं, खेल प्रतियोगिता भी हुई – Manawar News

मनावर में सर्व धर्म समाज महिला मंडल का हल्दी-कुमकुम उत्सव:  महिलाओं ने तिल-गुड़ खिलाकर दी शुभकामनाएं, खेल प्रतियोगिता भी हुई – Manawar News




मनावर नगर की राधारमण कॉलोनी में सर्व धर्म समाज महिला मंडल ने सोमवार सुबह 11 बजे हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति और अमावस्या के अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष पार्षद लक्ष्मी जाट के निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की मूर्ति की पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाया और तिल-गुड़ खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सभी महिलाओं को सुहागन सामग्री भी भेंट की गई। आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नीधी जाट ने बताया कि महिलाओं ने भजन-कीर्तन की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान एक सरप्राइज गेम भी रखा गया, जिसमें ‘मकर संक्रांति स्पेशल क्वीन’ चुनी गई। अंतिमा जयसवाल को ‘मकर संक्रांति स्पेशल क्वीन’ चुना गया और उन्हें विशेष उपहार दिया गया। पार्षद लक्ष्मी जाट ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की महिलाओं के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हैं और नए विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में छाया नामदेव, ज्योति भार्गव, मीनू किराडे, नीमा भावसार, कृष्ण मंडलोई, हीरा पवार, नीतू नामदेव, कामिनी जोशी, सीमा जोशी, प्रभा शर्मा सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



Source link