रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव: मुरैना में क्वारी नदी के पास मिली बॉडी; ट्रेन से गिरने की आशंका – Morena News

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव:  मुरैना में क्वारी नदी के पास मिली बॉडी; ट्रेन से गिरने की आशंका – Morena News




मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के क्वारी नदी रेल्वे ट्रैक के पास पटरी किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है। क्षेत्र वासियों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंच डायल 112 ने शव को मर्चुरी पहुंचाया है। आशंका जताई गई है कि मृतक चलती ट्रेन से गिरा। उसके सर में चोट आने से मौत हुई है। सिविल लाइन पुलिस अब सोशल मीडिया के जरिए पहचान में जुटी है। गोदू पूरा इलाके के पास बने क्वारी नदी पास मिले व्यक्ति की कीमत लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच है। उसकी जेब में गर्म टोपा मिला है। किसी तरह की कोई आईडी ना मिलने से पुलिस अब शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेगी। सिविल लाइन टीआई उदयभान यादव के अनुसार रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी शव को मर्चुरी में रखवाया है। मृतक की तलाशी लेने पर की दस्तावेज पहचान संबंधी नहीं मिले है। हुलिए से ऐसा लगता है किसी कार्यक्रम में होकर लौट रहा है। शराब भी रखी थी ट्रेन से गिर गया और सर में चोट लगने से मौत हो गई। हालांकि पीएम के बाद ही चीजें स्पष्ट हो सकेंगीं। पहचान के लिए सोशल मीडिया के साथ साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।



Source link