Indore Famous Samosa: समोसा शब्द सुनते ही जहन में तीखे आलू, हरी मिर्च और चटपटे मसालों का ख्याल आता है. लेकिन, चटोरे इंदौर ने नमकीन समोसे को ऐसी मीठी रेसिपी में बदल दिया, जिसे खाने वाले बस उंगलियां चाटते रह जाएं. इंदौर के मशहूर मिल्क वाले मीठे समोसे मुंह में जाते ही घूल जाता है. जैसे ही आप इसकी पहली बाइट लेते हैं, मसालों की जगह मुंह में केसरिया मावा और दूध की मलाईदार मिठास का मजा आ जाता है. इंदौर में इसे ‘मावा समोसा’ या ‘मिल्क समोसा’ के नाम से जाना जाता है. इस समोसे की खासियत है कि ये 1 महीने तक खराब नहीं होता. मीठे समोसे में उबले आलू की जगह शुद्ध मावे से धीमी आंच पर बना मिल्क केक भरा जाता है. इसी में इलायची, केसर और बारीक कटे हुए बादाम-पिस्ता मिलाए जाते हैं. इसे तलने का तरीका बहुत ही नजाकत भरा होता है. कुछ दुकानदार इस पहले से ही मीठे समोसे को और रिच बनाने के लिए ठंडी रबड़ी के साथ खिलाते हैं. ठंड में इसे खूब पसंद किया जाता है.