गाडरवारा में मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश: पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार – Narsinghpur News

गाडरवारा में मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश:  पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में पुलिस ने मोबाइल लूट की बढ़ती वारदातों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूटे गए तीनों मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक्स बरामद कीं। पुलिस के अनुसार, पहली घटना 9 जनवरी को हुई थी। शाम के समय जमाड़ा रोड पर कोचिंग से घर लौट रही एक युवती से दो बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद 17 जनवरी की शाम को जमाड़ा बायपास पर और उसी रात पतलोन रोड पर पैदल जा रहे दो अन्य लोगों के साथ भी मोबाइल लूट की वारदातें हुईं। तीनों मामलों में गाडरवारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट के अपराध दर्ज किए थे। इन वारदातों को सुलझाने के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। टीमों ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पुलिस की सघन जांच और दबिश के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link