Last Updated:
Indore Famous Chai: इंदौर की मशहूर केसर वाली चाय अपने अनोखे बनाने के तरीके के लिए जानी जाती है. यह चाय तीन अलग-अलग तपेलों से होकर गुजरती है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू बेहद खास हो जाती है. बीते 40 वर्षों से यह चाय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यहां आने वाले चाय प्रेमी एक कप पर नहीं रुकते, बल्कि तीन से चार कप तक पी जाते हैं, यही इसकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा सबूत है.
इंदौर: चाय का शौक ऐसा होता है कि जिस दुकान की चाय पसंद आ जाए उसके बाद उस दुकान को छोड़ते नहीं है इंदौर में राजवाड़ा के पास कपड़ा मार्केट में मौजूद विशाल टी स्टॉल भी एक ऐसी ही जगह है जहां लोग करीब 40 साल से एक ही दुकान पर चाय पी रहे हैं. यहां की केसर चाय पीने बड़ी दूर-दूर से लोग आते हैं. यहां हर समय आपको एक साथ कई लोग चाय के लिए खड़े दिख जाएंगे.
इसकी खासियत है कि यहां एक ही समय में तीन तपेलों में अलग-अलग प्रोसेस में चाय बनती है. दुकान के विकास जोशी ने बताया कि उनके पिताजी ने 43 साल पहले इस दुकान की शुरुआत की थी जैसे आज पांच भाई मिलकर चलाते हैं. राजवाड़ा कपड़ा मार्केट समेत आसपास के सभी व्यापारी यहीं से चाय पीते हैं. कई लोग ऐसे हैं जो रोज यहां आते हैं और एक बार में ही दो से तीन कप चाय पीकर ही जाते हैं.
स्पेशल केसर वाली चायक्लॉथ मार्केट
स्पेशल केसर वाली चायक्लॉथ मार्केट के कोने पर मौजूद इस दुकान की पहचान ही इसकी केसरवाली चाय है. चाय बनते समय इसमें केसर की पंखुड़ियों और केसर के पानी का उपयोग किया जाता है, जो इसे एक शाही पीला रंग और रूहानी खुशबू देता है. 20 रुपए में मिलने वाली कैसर चाय को आप जब जुबान पर रखते हैं तभी आपको कुछ अलग महसूस होता है. हालांकि यह आपको थोड़ी मीठी लग सकती है लेकिन इसी को देखते हुए यहां हर समय अलग ये फीकी चाय बनती है जिसकी भी विशेष डिमांड रहती है.
तीन तपेले में चाय
उनकी चाय में क्या खास यह पूछने पर वह बताते हैं कि हम सामान्य ही चाय बनाते हैं लेकिन क्वालिटी से समझौता नहीं करते. यहां चाय के लिए सामान्य दूध नहीं, बल्कि घंटों तक कढ़ाए हुए गाढ़े दूध का इस्तेमाल होता है. यहां एक साथ तीन तपेले में चाय बनती है पहले तपेले मैं दूध पति शक्कर को गर्म किया जाता है दूसरे में अच्छे से उबालकर उसे कड़क होने तक उकालते हैं जबकि तीसरी तो पहले पककर जाती है लेकिन फिर भी उसे और अच्छे से उकालकर फिर ग्राहकों को देते हैं. भले ही ग्राहक बिना चाहे पिए लौट जाए लेकिन आजतक गैस से आधी पकी चाय हमने नहीं उतारी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें