बुरहानपुर में पांच घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी: शंकर टॉकिज, पांडुमल चौराहा, दौलतपुरा, राजघाट सहित 20 क्षेत्र होंगे प्रभावित – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में पांच घंटे बिजली सप्लाई ठप रहेगी:  शंकर टॉकिज, पांडुमल चौराहा, दौलतपुरा, राजघाट सहित 20 क्षेत्र होंगे प्रभावित – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में 33/11 केवी शिकारपुरा बिजली उपकेंद्र पर आज मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस कारण उपकेंद्र से जुड़े 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। यानी करीब 5 घंटे बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, इस दौरान शंकर टॉकीज, पांडुमल चौराहा, दौलतपुरा, राजघाट, किला पुलिस लाइन, कसेरा बाजार, शिकारपुरा थाना, गौशाला प्रतापपुरा, 100 खोली क्षेत्र, गुर्जर भवन, संजय नगर पार्ट-बी, दत्तात्रय नगर, रास्तीपुरा, सरस्वती नगर, लक्ष्मीनगर, सिंधी बस्ती, नगर निगम कार्यालय, प्रगति नगर, राजीव नगर और गीता सांई नगर सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।



Source link