भारत ने ढूंढ लिया नंबर-3 पर नया बल्लेबाज, विस्फोटक बैटर की खुल गई किस्मत

भारत ने ढूंढ लिया नंबर-3 पर नया बल्लेबाज, विस्फोटक बैटर की खुल गई किस्मत


Last Updated:

IND vs NZ Ishan Kishan: भारत की प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पर्दा उठा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच की पूर्वसंध्या पर सूर्या ने बता दिया कि ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे जबकि श्रेयस अय्यर पांचवें नंबर पर आएंगे क्योंकि सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर बैटिंग करेंगे.

ईशान किशन तीसरे नंबर पर करेंगे बैटिंग

नागपुर: न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने जा रही पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच की पूर्व संध्या पर इसकी पुष्टि की. सूर्या ने बताया कि ईशा किशन को श्रेयस अय्यर से पहले मौका मिलेगा क्योंकि वह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और टीम मैनेजमेंट उन्हें चोटिल तिलक वर्मा वाले रोल में फिट होते देखना चाहता है.

तिलक वर्मा भी लेफ्ट हैंडर हैं और आमतौर पर तीसरे नंबर पर ही खेलते हैं. हाल ही में उन्होंने पेट की सर्जरी करवाई है और शुरुआती तीन मैच के लिए बाहर हो चुके हैं. यही वजह है कि श्रेयस अय्यर को टीम में वापसी का मौका मिला है. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ये भी साफ कर दिया कि अय्यर को नंबर 5 के लिए देखा जा रहा है. उन्होंने कहा:

ईशान नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेगा क्योंकि वह हमारी टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा है और उसे पहले टीम में चुना गया था, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि उसे मौका दें. वह पिछले डेढ़ साल से भारत के लिए नहीं खेला है और इस दौरान घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है चूंकि ईशान को वर्ल्ड टी-20 के लिए चुना गया है, इसलिए वह श्रेयस से पहले खेलने के हकदार हैं. अगर बात नंबर 4 या 5 की होती तो सवाल अलग होता. दुर्भाग्य से तिलक नहीं है, इसलिए ईशान सबसे अच्छा विकल्प है.

नंबर तीन पर ही बैटिंग करेंगे ईशान
टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा. भारत और श्रीलंका इसकी मेजबानी करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह खुद नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, जहां उन्हें काफी सफलता मिली है तो कप्तान ने कहा कि वह लचीले रहना चाहेंगे. उन्होंने कहा:

मैंने भारत के लिए दोनों पोजिशन पर बल्लेबाजी की है. मेरे नंबर 4 पर आंकड़े थोड़े बेहतर हैं हालांकि नंबर 3 पर भी अच्छे हैं. लेकिन हम इसमें लचीलापन रखते हैं. हम देखेंगे अगर जरूरत पड़ी कि हमें राइट हैंडर भेजना है (अगर संजू सैमसन आउट हो जाएं) तो मैं जाऊंगा वरना तिलक नंबर तीन पर अच्छा कर रहा था.

अपनी खराब फॉर्म पर क्या बोले सूर्यकुमार?
2025 में 113 के स्ट्राइक रेट 15 से कम औसत के साथ सूर्यकुमार का फॉर्म खराब रहा है, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं करना चाहते. उन्होंने कहा, ‘मैं रन नहीं बना पाया हूं. लेकिन मैं अपनी पहचान नहीं बदल सकता. मैंने तय किया है कि पिछले तीन-चार सालों में जो किया है, वही करता रहूं, जिससे मुझे काफी सफलता मिली है. अगर प्रदर्शन आता है तो ठीक है, नहीं आता तो फिर से मेहनत करूंगा. मैं नेट्स में वैसे ही बल्लेबाजी कर रहा हूं जैसे हमेशा करता हूं.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

भारत ने ढूंढ लिया नंबर-3 पर नया बल्लेबाज, विस्फोटक बैटर की खुल गई किस्मत



Source link