Last Updated:
नई दिल्ली. भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में मिली हार के बाद एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें मैच देखने आए दर्शक टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर के नाम को लेकर हूटिंग कर रहे हैं. जो वीडियो सामने आया है उसमें विराट कोहली इंदौर के होलकर स्टेडियम में ‘गौतम गंभीर, हाय हाय’ के नारों पर गुस्से में रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई मिलियन बार देखा जा चुका है. हालांकि यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसे एडिट किया गया है.
इंदौर वनडे के बाद जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोहली, गंभीर, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा और केएल राहुल समेत कई खिलाड़ियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. यह वीडियो वाकई इंदौर स्टेडियम का है जिसे किसी दर्शक ने मैच के बाद की प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान रिकॉर्ड किया था. सीरीज का वही मुकाबला जिसमें भारत को 41 रन से हार का सामना करना पड़ा था और पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत से घर पर आकर वनडे सीरीज जीता.
View this post on Instagram