2026 Bajaj Pulsar 125 लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पुराना अंदाज! कीमत मात्र इतनी

2026 Bajaj Pulsar 125 लॉन्च, नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पुराना अंदाज! कीमत मात्र इतनी


2026 Bajaj Pulsar 125 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है. ये पॉपुलर स्पोर्टी कम्यूटर बाइक का अपडेटेड मॉडल है, जो नए साल के साथ फ्रेश लुक और कुछ नए फीचर्स के साथ आया है. मुख्य रूप से कार्बन फाइबर सीरीज में अपडेट किया गया है. साथ में कलर स्कीम और ग्राफिक्स को भी अपडेट किया गया है. आइए, इसकी कीमत और खासियत पर एक नजर डालते हैं.

2026 बजाज पल्सर 125 की शुरुआती कीमत ₹89,910 है. कार्बन डिस्क सिंगल सीट LED वेरिएंट के लिए ये प्राइस सेट किया गया है. स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत ₹92,046 रखी गई है. ये पिछले मॉडल से करीब ₹2,400-3,500 सस्ती है. ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार ₹95,000 से ₹1.10 लाख तक हो सकती है.

डिजाइन और फीचर अपडेट

2026 मॉडल में प्रमुख बदलाव LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स हैं, जो बाइक को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं. नई ग्राफिक्स और कलर ऑप्शंस के साथ फ्रंट फेसिया ज्यादा शार्पर नजर आ रहा है. क्लासिक पल्सर स्टाइल बरकरार है.

क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट सीट (टॉप वेरिएंट में) और स्पोर्टी सिल्हूट इसे बेहतर बनाते हैं. कार्बन फाइबर थीम वाले ग्राफिक्स काफी आकर्षक लग रहे हैं. सीट हाइट 790 mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक है और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm शहर की सड़कों के लिए अच्छा है.

फीचर लिस्ट में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ), USB चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट 240 mm डिस्क ब्रेक (स्टैंडर्ड), रियर ड्रम, Combi ब्रेक सिस्टम (CBS), टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में नाइट्रॉक्स गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक और LED लाइटिंग (हेडलैंप और इंडिकेटर्स) शामिल है. बाइक का वजन करीब 140-146 kg है, जो हैंडलिंग को आसान बनाता है.

इंजन और माइलेज

कोई पावरट्रेन चेंज नहीं हुआ है. इसका 124.4 cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, DTS-i (डिजिटल ट्विन स्पार्क) इंजन 8,500 rpm पर 11.8 PS (11.64 bhp) पावर और 6,500 rpm पर 10.8 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये सेगमेंट में सबसे पावरफुल 125 cc इंजन में से एक है, जो अच्छी पिक-अप और हाईवे पर अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 51.46 kmpl है. रियल-वर्ल्ड में 50-60 kmpl (राइडिंग स्टाइल पर निर्भर) के करीब फ्यूल एफिशियंसी मिल सकती है. फ्यूल टैंक 11.5 लीटर का है, जो एक बार फुल करने पर 500-600 km+ रेंज देने में सक्षम है. अगर आप नई 125 सीसी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो नई पल्सर 125 को चुना जा सकता है.



Source link