Last Updated:
जबलपुर में मध्यप्रदेश का दूसरा गीता भवन बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. घंटाघर के पास स्थित इस गीता भवन में एक साथ 300 बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था है. यहां ई-लाइब्रेरी, 5000 से अधिक धार्मिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक पुस्तकें मौजूद हैं.
जबलपुर. मध्यप्रदेश का दूसरा गीता भवन जो वैचारिक अध्ययन का केंद्र है. जहां एक साथ 300 बच्चे पढ़ सकते हैं. खास बात यह है कि इस गीता भवन में ई-लाइब्रेरी से लेकर 5 हजार से ज्यादा धार्मिक ऐतिहासिक और सामाजिक पुस्तकों का संग्रह भी हैं. यह गीता भवन जबलपुर के घंटाघर के नजदीक स्थित है. जहां अलग-अलग विचार मंथन से लेकर रामायण और गीता कक्ष भी बनाए गए हैं.
नगर निगम द्वारा स्थापित यह केंद्र मात्र एक भवन की संरचना नहीं, बल्कि एक जीवंत वैचारिक अध्ययन का केंद्र है. जिसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक चेतना के माध्यम से सामाजिक समरसता स्थापित करना है. इस गीता भवन से आधुनिकता और प्राचीन ज्ञान-विज्ञान के इस अनूठे संगम में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुडऩे का अवसर मिलता हैं.
ई-लाइब्रेरी की सुविधा
सर्व सुविधायुक्त वाचनालय को नगर निगम द्वारा तैयार गीता भवन में एक साथ 300 बच्चों को पढ़ने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. जहां भवन में ई-लायब्रेरी अलग से तैयार की गई है. इसमें 25 कम्प्यूटर लगाए गए हैं. ई-लायब्रेरी में 5 हजार से ज्यादा धार्मिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक और सामाजिक पुस्तकों का संग्रह हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में उपलब्ध हैं.
900 व्यक्तियों के लिए ऑडिटोरियम और कैफेटेरिया
900 व्यक्तियों की क्षमता का वातानुकूलित ऑडिटोरियम इस गीता भवन में हैं. साथ ही एक सुसज्जित कैफेटेरिया निर्मित किया गया है. जहां पर एक साथ एक समय में 100 से ज्यादा लोग बैठकर चाय, कॉफी का आनंद ले सकेगें. इसके अलावा विचार मंथन कक्ष, रामायण कक्ष, गीता कक्ष पाठकों के लिए अलग से बनाए गये हैं. गीता भवन में प्रतियोगी परीक्षा हेतु अध्ययन सामग्री, साहित्यिक पुस्तकों का संकलन, ई-लायब्रेरी की पृथक व्यवस्था, दैनिक समाचार पत्रों व मासिक पत्रिकाओं की उपलब्धता के साथ सीसीटीवी सर्विलांस, पेयजल सहित लिफ्ट आदि की सुविधा हैं.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें