Last Updated:
AFG vs WI 1st T2OI Highlighsts: टी-20 वर्ल्ड कप से चंद हफ्ते पहले वेस्टइंडीज की तैयारियों की पोल उस वक्त खुल गई, जब इब्राहिम जादरान और दरवेश रसूली की रिकॉर्ड साझेदारी से अफगानिस्तान ने पहला टी-20 मुकाबला 38 रन से जीत लिया. स्टार स्पिनर और कप्तान राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मुजीब-उर-रहमान ने भी इतने ही शिकार किए.
दुबई: इब्राहिम जादरान और दरवेश रसूली के बीच तीसरे विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी की मदद से अफगानिस्तान ने तीन मैच की टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया. जादरान ने 56 गेंदों पर नाबाद 87 रन और रसूली ने 59 गेंदों पर 84 रन बनाए. इन दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की तरफ से तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी है. तीन मैच की टी-20 सीरीज का अगला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा.
अफगानिस्तान ने खड़ा किया 181 रन का स्कोर
इससे अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज नौ विकेट पर 143 रन ही बना पाया, उसकी तरफ से क्विंटन सैम्पसन (30) और गुडाकेश मोती (28) ने कुछ योगदान दिया, लेकिन यह लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं था.
अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान राशिद खान ने 19 रन देकर दो और मुजीब उर रहमान 29 रन देकर दो विकेट लिए. यह सीरीज अगले महीने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा है, जिसके लिए वेस्टइंडीज ने अभी तक अपनी टीम फाइनल नहीं की है.
जीत के बाद क्या बोले अफगानिस्तान के कप्तान?
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ने कहा, ‘जब तक हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं, तब तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले बल्लेबाजी करें या बाद में. एक टीम के रूप में हम फिट हैं और उम्मीद है कि विश्व कप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहेगा.’
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें