WPL 2026: हरमनप्रीत कौर पर भारी जेमिमा रोड्रिग्ज…दिल्ली कैपिटल्स की दहाड़, मुंबई इंडियंस की हैट्रिक हार

WPL 2026: हरमनप्रीत कौर पर भारी जेमिमा रोड्रिग्ज…दिल्ली कैपिटल्स की दहाड़, मुंबई इंडियंस की हैट्रिक हार


Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women: महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League 2026) के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल की. उसने वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में 7 विकेट से जीत हासिल की. जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी वाली दिल्ली की लीग में यह दूसरी जीत है और वह प्लेऑफ की रेस में अभी भी कायम है. दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. बता दें कि मुंबई की टीम महिला प्रीमियर लीग इतिहास में पहली बार लगातार तीन मैचों में हारी है. टीम की मौजूदा लीग में कुल चौथी हार है. इसके बाद टीम 6 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. दिल्ली 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है.

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर का कमाल

दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने 20 ओवरों में विकेट पर 154 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 19 ओवरों में 3 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच को जीत लिया. टीम को आखिरी 7 गेंदों पर जीत के लिए 6 रन बनाने थे. साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजान कप्प ने छक्का लगाकर मैच को समाप्त कर दिया. वह 6 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया था और 4 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था.

Add Zee News as a Preferred Source


 

जेमिमा की फिफ्टी से दिल्ली की जीत

दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा ने 37 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. जेमिमा ने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. लिजेल ली ने 28 गेंद पर 46 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया. शेफाली वर्मा ने 24 गेंद पर 29 रन बनाए. लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से 19 गेंदों पर 17 रन निकले. मुंबई इंडियंस के लिए वैष्णवी शर्मा और अमनजोत कौर को 1-1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: ​2,70,00,00,000 रुपये… BCCI की लगी लॉटरी, IPL से इस AI कंपनी की डील पक्की!

हरमनप्रीत और ब्रंट ने मुंबई को संभाला

इससे पहले मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और सजीवन सजना के रूप में पहला झटका टीम को 21 के स्कोर पर लगा. सजना 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुईं. 21 के स्कोर पर ही दूसरी सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं. 21 पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुकी मुंबई इंडियंस को नताली सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी. 99 के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर तीसरे विकेट के रूप में 33 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं. निकोला कैरी 12, अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हुईं.

ये भी पढ़ें: Video: ‘गेंद डाल चुपचाप…’, कुलदीप यादव पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा? टी20 वर्ल्ड कप से पहले कह दी ऐसी बात

ब्रंट ने लगाया अर्धशतक

ब्रंट एक बार फिर से मुंबई की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरीं. तीसरे नंबर पर उतरी इस खिलाड़ी ने 45 गेंद पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली. ब्रंट की पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी. दिल्ली की तरफ से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की. बाएं हाथ की इस स्पिनर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए.



Source link