अनूपपुर जिले की बिजुरी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोर और चोरी का माल खरीदने वाले, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 7 लाख रुपए कीमत का माल बरामद किया है। बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को रामखेलावन सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12-13 जनवरी की रात उनके घर के सामने खड़ी ट्रॉली चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 12 निवासी पवन सिंह पाव इस मामले में संदिग्ध है। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह खुद ट्रैक्टर लेकर आया था और रामखेलावन की ट्रॉली जोड़कर भाग गया था। आधी कीमत पर बेची और बदल दिया रंग आरोपी पवन सिंह ने चोरी की गई ट्रॉली को शहडोल जिले के बुढ़ार क्षेत्र में रहने वाले राकेश सिंह कंवर को बाजार से आधी कीमत पर बेच दिया था। खरीदार राकेश सिंह ने पकड़े जाने के डर से ट्रॉली का रंग-रोगन करवाकर उसे पूरी तरह नया रूप दे दिया था ताकि कोई उसे पहचान न सके। 7 लाख का सामान जब्त, आरोपी जेल भेजे गए पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। इन दोनों की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने चोरी करने वाले पवन सिंह और चोरी का माल खरीदने वाले राकेश सिंह, दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार शाम न्यायालय में पेश किया।
Source link