इंग्लैंड की प्लेइंग-XI में सबसे चौंकाने वाला नाम, 2 साल बाद अचानक वनडे टीम में वापसी, करो या मरो की स्थिति

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI में सबसे चौंकाने वाला नाम, 2 साल बाद अचानक वनडे टीम में वापसी, करो या मरो की स्थिति


इंग्लैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में सबसे चौंकाने वाला नाम एक ऐसे बल्लेबाज का है जिसका कमबैक 2 साल बाद हुआ है. ये बल्लेबाज इंग्लैंड के लिए बेन डकेट के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. इस बल्लेबाज ने अपना आखिरी वनडे मैच 2 साल पहले खेला था और खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके थे. 

कौन है ये बल्लेबाज?

ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि जैक क्रॉली हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 दिसंबर 2023 को खेला था. उस मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे. क्रॉली ने अब तक 8 वनडे खेले हैं जिसमें 2 अर्धशतकों की मदद से 199 रन उनके नाम हैं। नाबाद 58 उनका सर्वाधिक स्कोर है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जो रूट, चौथे नंबर पर जैकब बेथेल और पांचवें नंबर पर कप्तान हैरी ब्रूक आएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source


मिडिल ऑर्डर भी मजबूत

इसके बाद जोस बटलर और विल जैक्स आएंगे. टीम में ऑलराउंडर सैम करन को भी जगह दी गई है, जो इन दिनों लीग क्रिकेट में गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन के अलावा स्पिनर लियम डॉसन और आदिल राशिद को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. आदिल राशिद और लियम डॉसन स्पिनरों के अनुकूल मानी जाने वाली पिच पर इंग्लैंड के लिए कमाल कर सकते हैं.

श्रीलंका ने भी किया ऐलान

सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने चरिथ असलांका की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. टी20 विश्व कप 2026 में कप्तानी गंवाने वाले असलांका को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है. इंग्लैंड को हाल ही में एशेज में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम को काफी आलोचनाएं भी सहनी पड़ी थीं. अब टीम फैंस को श्रीलंका के खिलाफ जीत से फैंस के जख्म को हलका करना चाहेगी. 

ये भी पढे़ं.. ICC Rankings: टीम इंडिया के ‘नए दुश्मन’ ने छीना विराट कोहली का ताज, 352 रन बनाकर बन गया नंबर-1

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, आदिल राशिद.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के ल श्रीलंका की टीम

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, जेफरी वेंडरसे, महेश तीक्षणा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा.



Source link