टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, उपकप्तान को लगी चोट, सूर्या-गंभीर की बढ़ गई टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, उपकप्तान को लगी चोट, सूर्या-गंभीर की बढ़ गई टेंशन


India vs New Zealand 1st T20I: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद टी20 में शानदार शुरुआत की है. उसने 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रनों से जीत लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल की. नागपुर में बुधवार (21 जनवरी) को मैच के बीच एक बुरी खबर टीम इंडिया के लिए आई. उसने भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैंस को परेशान कर दिया है.

अक्षर को लगी चोट

टी20 में भारत के उपकप्तान अक्षर पटेल बुरी तरह चोटिल हो गए. इस कारण वह अपनी गेंदबाजी भी पूरी नहीं कर पाए. उन्हें ओवर को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा. उनकी जगह अभिषेक शर्मा ने बाकी के तीन गेंद फेंके. अक्षर ने 3.3 ओवरों में 42 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. उन्होंने ग्लेन फिलिप्स का सबसे अहम विकेट लिया. फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 78 रन बनाए और वह एक समय मैच में न्यूजीलैंड को करीब लेकर जा रहे थे. अक्षर ने उन्हें आउट करके टीम इंडिया को खुशी दे दी. हालांकि, इसके बाद वह चोटिल हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source


कैसे चोटिल हो गए अक्षर?

अक्षर जब न्यूजीलैंड की पारी का 16वां और अपना चौथा ओवर कर रहे थे तो तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल ने सामने की ओर जोरदार शॉट मारा. अक्षर ने उसे रोकने के लिए हाथ तो लगाया, लेकिन गेंद काफी तेजी से बाउंड्री के बाहर चली गई. मिचेल को चार रन मिल गए. दूसरी ओर, अक्षर की अंगुली से खून निकलने लगा. भारतीय टीम के फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया और फिर अक्षर ने पट्टी से खून को रोकने का प्रयास किया और फिर मैदान के बाहर चले गए.

 

fallback

 

ये भी पढ़ें: नागपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान… 240 की स्ट्राइक रेट से मचाया गदर, सूर्यकुमार-रोहित-राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त

चोट क्यों गंभीर?

अक्षर की चोट ने टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ी टेंशन दे दी. दरअसल, जिस अंगुली में अक्षर को चोट लगी है, वह उसी से बॉलिंग के समय गेंद को घुमाते हैं. उनके बॉलिंग वाल हाथ में चोट ने सबको परेशान कर दिया. ऐसा लग रहा है कि वह आगामी कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. अब देखना है कि उनकी चोट कितनी जल्दी ठीक होती है. 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है और टीम इंडिया उस समय तक अक्षर को पूरी तरह फिट देखना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश को अल्टीमेटम… ICC ने वोटिंग से किया बड़ा फैसला, अब पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी

मैच में क्या हुआ?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 238 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. उसके लिए अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. रिंकू सिंह ने 20 गेंद पर नाबाद 44 और कप्तान सूर्यकुमार ने 22 गेंद पर 32 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 190 रन ही बना सकी. उसके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 और डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए. सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा.



Source link