तीर्थदर्शन : तीर्थ यात्रियों का लॉटरी से चयन आज – Sagar News

तीर्थदर्शन : तीर्थ यात्रियों का लॉटरी से चयन आज – Sagar News



सागर| मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में 31 जनवरी को कामाख्या धाम तीर्थयात्रियों को यात्रा के लिए जाना है। 279 यात्रियों का कोटा निर्धारित है। निर्धारित कोटे से अधिक संख्या में आवेदन होने से तीर्थयात्रियों का चयन लाटरी से 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय विज्ञान सूचना केन्द्र सागर में किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिले के सांसद एवं विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए सीयूईटी अनिवार्य सागर| शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही स्नातकोत्तर में प्रवेश मिलेगा।



Source link