दमोह के बांसाकला में 27 कुंडीय मारुति महायज्ञ: प्रमुख मार्गों से निकली कलश यात्रा; भागवत और हनुमंत कथा भी हाेगी – Damoh News

दमोह के बांसाकला में 27 कुंडीय मारुति महायज्ञ:  प्रमुख मार्गों से निकली कलश यात्रा; भागवत और हनुमंत कथा भी हाेगी – Damoh News




दमोह जिले के पथरिया स्थित बांसाकला गांव में बुधवार से 27 कुंडीय मारुति महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यह महायज्ञ 21 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। आयोजन के साथ ही गांव में भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत महायज्ञ के शुभारंभ से पहले बुधवार को नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सुंदर झांकियां सजाई गई थीं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह कलश यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। एक दिवसीय हनुमंत कथा भी हाेगी यह आयोजन रघुनंदन गिरी महाराज के सानिध्य में ग्राम बांसाकला स्थित देव बड़े हनुमान मंदिर के समीप हो रहा है। कथा वाचक प्राची देवी श्रद्धालुओं को 22 जनवरी से 30 जनवरी तक भागवत कथा सुनाएंगी। इसके अलावा, एक दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन 29 जनवरी को किया जाएगा। इस आयोजन में स्थानीय लोग और आसपास के श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं, जिससे गांव का माहौल धार्मिक उत्सवों से झिलमिला उठा है।



Source link