बुजुर्ग ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने धमकी दी: बुरहानपुर में युवक ने थ्री फेस लाइन छूने धमकाया; मीटर कनेक्शन जोड़ने गए थे कर्मचारी – Burhanpur (MP) News

बुजुर्ग ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने धमकी दी:  बुरहानपुर में युवक ने थ्री फेस लाइन छूने धमकाया; मीटर कनेक्शन जोड़ने गए थे कर्मचारी – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर शहर की लोहार मंडी में बिजली कंपनी के कर्मचारियों को लूम के मीटर का कनेक्शन जोड़ने के दौरान रहवासियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल डालने की धमकी दी, जबकि एक युवक थ्री फेस लाइन पकड़ने की बात कहता रहा

.

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, लालबाग जोन से जुड़ा लूम कनेक्शन शनवारा स्थित जोन से जोड़ने के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आपसी विवाद के चलते विरोध दर्ज कराया।

कुछ रहवासियों का कहना था कि लूम से उनके परिवारों को दिक्कत होती है, हालांकि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी लूम संचालित हैं। विरोध के बीच, एक बुजुर्ग ने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर खुद पर छिड़कने की धमकी दी।

वहीं, एक युवक बिजली लाइन के पास जाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने की बात कहता रहा। मौके पर मौजूद लोग उसे नीचे उतारने के लिए चिल्लाते रहे।

बिजली कंपनी के डीई सुनील मावस्कर ने बताया कि कर्मचारी लूम के मीटर कनेक्शन जोड़ने गए थे। यह आपसी शिकायत का मामला है, जिसमें कुछ लोग मीटर लगाने से मना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सीएसपी ने दोनों पक्षों को चर्चा के लिए बुलाया है।



Source link