युवक को पीटने वाले 6 आरोपी पकड़े, जुलूस निकाला: राजगढ़ में मारपीट मामले में 12 पर केस; मारने का वीडियो आने पर एक्शन – rajgarh (MP) News

युवक को पीटने वाले 6 आरोपी पकड़े, जुलूस निकाला:  राजगढ़ में मारपीट मामले में 12 पर केस; मारने का वीडियो आने पर एक्शन – rajgarh (MP) News




राजगढ़ में युवक के साथ की गई बर्बरता का वीडियो सामने आते ही कोतवाली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, जिनमें से छह आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दौरान थाने से कोर्ट तक पैदल ले जाते देख लोगों में जुलूस निकाले जाने की चर्चा फैल गई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर एसडीओपी अरविंद सिंह राठौर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आरोपियों को जुलूस के रूप में नहीं ले जाया गया। कोतवाली थाने का वाहन खराब होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आरोपियों को पैदल कोर्ट तक ले जाया गया और नियमानुसार पेश किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गोवर्धन, मोरसिंह, मांगीलाल, पवन, बालू और भारत हैं, जो सभी ग्राम दिलावरा के निवासी हैं। युवक से मारपीट और उसके साथ की गई बर्बरता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तारी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति के खिलाफ सख्त संदेश है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link