छिंदवाड़ा शहर के राजीव गांधी प्राइवेट बस स्टैंड में बुधवार दोपहर करीब 11:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक दुकान से अचानक धुआं उठता नजर आया। धुआं देखते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और तीन पानी के टैंकरों की मदद से काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। नुकसान का आकलन किया जा रहा
धुएं और आग की आशंका को देखते हुए आसपास के दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपनी दुकानों की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल लिया गया। हालांकि इस घटना में हुए नुकसान का आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। आग बुझने के दौरान बस स्टैंड परिसर में नगर निगम की टीम के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link