Last Updated:
rinku singh 220.00 strike rate: रिंकू सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 220 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. रिंकू की पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. भारत ने टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी के ओवरों में रनों की बौछार कर दी.बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 220 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भारत को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. रिंकू ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी की और उन्होंने कमबैक मैच में यह बता दिया कि क्यों उन्हें टीम इंडिया का नया फिनिशर कहा जा रहा है. इस बल्लेबाज ने डेरिल मिचेल के एक ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर कीवी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया जिसके बाद कीवी गेंदबाज अपना लाइन लेंथ ही खो बैठा. रिंकू ने आखिरी में ओवर में 21 रन बटोरे. उन्होंने आखिरी में अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर छोटी लेकिन उपयोगी साझेदारी की जिससे भारत ने 7 विकेट पर 238 का स्कोर बनाया.
रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. उन्होंने सातवें नंबर पर उतरकर ताबड़तोड़ पारी खेली. रिंकू टीम इंडिया के लिए टी20 में फिनिशर के तौर पर उभर रहे हैं. यूपी की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रिंकू सिंह ने 26 पारियों में 594 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 165 का रहा है.
रिंकूं सिंह ने 20 गेंदों पर खेली नाबाद 44 रन की पारी.
रिंकू सिंह की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल
रिंकू सिंह की कहानी संघर्ष और सफलता की एक मिसाल है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान तक का उनका सफर आसान नहीं था. उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बार-बार खुद को साबित किया है, विशेषकर मैच को फिनिश करने की उनकी काबिलियत ने उन्हें टीम का एक अनिवार्य हिस्सा बना दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद रिंकू टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे.
अभिषेक शर्मा ने खेली 84 रन की पारी
भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 84 रन की धमाकेदार पारी से पांच मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया. अभिषेक ने 35 गेंद की पारी के दौरान आठ छक्के और पांच चौके जड़े। उन्होंने और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 99 रन की साझेदारी की. रिंकू सिंह ने 20 गेंद में चार चौके और तीन छक्के से नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 25 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जैमीसन ने दो दो विकेट झटके.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें