वीडियो- दो बाइक की टक्कर…फिर ट्रेलर ने कुचला: सड़क पर गिरे युवक को रौंदता हुआ निकला, लोग खड़े देखते रहे – Singrauli News

वीडियो- दो बाइक की टक्कर…फिर ट्रेलर ने कुचला:  सड़क पर गिरे युवक को रौंदता हुआ निकला, लोग खड़े देखते रहे – Singrauli News




सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक-39 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया, जिससे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि हादसे के बाद कुछ लोग वहां खड़े हैं। इसी दौरान हादसा हो गया। कुछ देर तक वे लोग युवक को सड़क पर पड़ा देखते रहते हैं। इसके बाद जब कुछ दूसरे लोग मौके पर पहुंचते है तब वे उनके साथ मौके पर पहुंचते हैं। आमने-सामने से टकराईं बाइक जियावन थाना प्रभारी रोशनी कुर्मी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच खोभा पेट्रोल पंप के सामने हुआ। विवेक मिश्रा (22 वर्ष) अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के कारण विवेक मिश्रा की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वह भी सड़क पर आ गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रिप ट्रेलर ने सड़क पर गिरे विवेक मिश्रा और उनकी बाइक को कुचल दिया और आगे निकल गया। हादसे के तुरंत बाद विवेक मिश्रा को जियावन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बैढ़न ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, और फिर बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया। हालांकि, रेफर किए जाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की आगे की जांच की जा रही है। फोरलेन पर लोगों ने किया कब्जा वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह एनएच-39 का फोरलेन हिस्सा है। हालांकि, एक लेन पर लोगों द्वारा भूसा, गोबर के उपले और अन्य सामान रखकर कब्जा कर लिया गया है। इस कारण सड़क फोरलेन की बजाय टू लेन जैसी हो गई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है



Source link