सिर्फ 8.25 लाख में आई स्कोडा की नई कार, एक-एक फीचर है फुल पैसा वसूल!

सिर्फ 8.25 लाख में आई स्कोडा की नई कार, एक-एक फीचर है फुल पैसा वसूल!


Last Updated:

Skoda ऑटो ने Kylaq के क्लासिक+, सिग्नेचर+ और प्रेस्टिज+ ट्रिम्स लॉन्च किए, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, मैन्युअल व ऑटोमैटिक विकल्प, जल्द ही स्पोर्टलाइन वेरिएंट भी आएगा.

नई दिल्ली. स्कोडा ऑटो ने अपनी Kylaq सबकॉम्पैक्ट एसयूवी लाइनअप को तीन नए ट्रिम्स – क्लासिक+, सिग्नेचर+ और प्रेस्टिज+ के साथ और भी बड़ा कर दिया है, जो मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शंस में उपलब्ध हैं. 2026 Skoda Kylaq क्लासिक+ की कीमत मैन्युअल वेरिएंट के लिए 8.25 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 9.25 लाख रुपये रखी गई है. सिग्नेचर+ मैन्युअल ट्रिम की कीमत 10.77 लाख रुपये है, जबकि सिग्नेचर+ ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 11.77 लाख रुपये है. टॉप-एंड प्रेस्टिज+ मैन्युअल वेरिएंट के लिए 11.99 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वर्जन के लिए 12.99 लाख रुपये में उपलब्ध है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

2026 Skoda Kylaq के नए वेरिएंट्स – फीचर्स
नया कायलैक क्लासिक+ वेरिएंट 16-इंच अलॉय व्हील्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स के साथ आता है. सिग्नेचर+ ट्रिम में टॉप-एंड प्रेस्टिज ट्रिम के कुछ फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के साथ पैडल शिफ्टर्स और रियर वॉशर व वाइपर्स शामिल हैं.

वेरियंट एक्स-शोरूम
क्लासिक+ AT 8.25 लाख रुपये
क्लासिक+ MT 9.25 लाख रुपये
सिग्नेचर+ AT 10.77 लाख रुपये
सिग्नेचर+ MT 11.77 लाख रुपये
प्रेस्टीज+ AT 12.77 लाख रुपये
प्रेस्टीज+ MT 12.99 लाख रुपये

इंजन स्पेसिफिकेशन
Skoda Kylaq में 115 बीएचपी की ताकत वाला 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें दो गियरबॉक्स विकल्प – 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिलते हैं. मैन्युअल वर्जन 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 10.5 सेकंड में पकड़ लेता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट यही स्प्रिंट 11.69 सेकंड में पूरा करता है. स्कोडा का दावा है कि कायलैक के मैन्युअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स क्रमशः 19.68 किमी/लीटर और 19.05 किमी/लीटर की माइलेज देते हैं.

homeauto

सिर्फ 8.25 लाख में आई स्कोडा की नई कार, एक-एक फीचर है फुल पैसा वसूल!



Source link