2000 से अधिक विकेट लेने वाले दिग्गज क्रिकेटर की मौत, सबसे ज्यादा उम्र में ODI कप्तानी का रिकॉर्ड

2000 से अधिक विकेट लेने वाले दिग्गज क्रिकेटर की मौत, सबसे ज्यादा उम्र में ODI कप्तानी का रिकॉर्ड


Norman Gifford Dies: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका में है. अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हैरी ब्रूक की अगुवाई में इंग्लिश टीम श्रीलंका के खिलाफ  3 ODI और तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी. दोनों देशों के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा. इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतर सकते हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर नॉर्मन गिफर्ड का 85 साल की आयु में निधन हो गया. 

वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्मन गिफर्ड लंबी बीमारी से जूझने के बाद दुनिया से चले गए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2000 से अधिक विकेट लेने वाले नॉर्मन के नाम वनडे इंटरनेशनल में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है.

सबसे ज्यादा उम्र में ODI कप्तानी का रिकॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नॉर्मन गिफर्ड के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है. 1964-1973 के बीच उन्होंने इंग्लैंड के लिए 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिनिधित्व किया. नॉर्मन ने 15 टेस्ट और 2 ODI मुकाबले खेले. दिलचस्प बात ये है कि जिस सीरीज में उनका ODI डेब्यू हुआ, उसी में उन्होंने कप्तानी भी की और सबसे अधिक उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी बने. नॉर्मन गिफर्ड ने 1985 में 44 साल और 359 दिन की उम्र में शारजाह में खेली गई 4 देशों की वनडे सीरीज में डेब्यू किया था और इसी शृंखला में कप्तान भी बने. 

1985 में 44 साल और 359 दिन की उम्र में शारजाह में खेली 4 देशों की वनडे सीरीज में डेब्यू किया था. गिफर्ड को इस सीरीज में डेविड गावर की जगह मौका मिला था. वो सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. 

तीन दिन में खत्म हुआ ODI करियर

हैरान करने वाली बात ये है कि नॉर्मन गिफर्ड का ODI सफर सिर्फ तीन दिनों में खत्म हो गया. उन्होंने 24 मार्च 1985 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया. जबकि इंटरनेशनल करियर का आखिरी वनडे उन्होंने 26 मार्च 1985 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला.

नॉर्मन गिफर्ड का क्रिकेट करियर

काउंटी क्रिकेट में साल सालों तक वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलने वाले नॉर्मन गिफर्ड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2068 विकेट चटकाए. वहीं दिग्गज क्रिकेटर ने लिस ए करियर में 443 विकेट चटकाए. इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 33 और ODI में 2 विकेट हासिल किए थे. 

ये भी पढ़ें: अगर वो रन नहीं बनाएंगे तो… रोहित शर्मा ने कप्तान सूर्या को दी चेतावनी, T20I सीरीज से पहले इस बयान से मचाई सनसनी

 



Source link