44 बार 200 रन…टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ काटा गदर, खड़ा कर दिया सबसे बड़ा टोटल

44 बार 200 रन…टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ काटा गदर, खड़ा कर दिया सबसे बड़ा टोटल


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 238 रनों स्कोर खड़ा किया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कीवी गेंदबाजों को जमकर धोया.खासकर अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली. अभिषेक के अलावा कप्तान सूर्यकुमार ने 32 और रिंकू सिंह ने 44 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 238 रनों तक पहुंचा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने 44वीं बार टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. टीम इंडिया पूरे क्रिकेट जगत में इकलौती ऐसी टीम है, जिसने 10 बार से भी ज्यादा 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. टीम इंडिया के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 8 बार टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है.

टीम इंडिया नंबर 1
गौरतलब है टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में 44वीं बार 200 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है. बता दें कि भारतीय टीम के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने 8 बार और ऑस्ट्रेलिया ने 7 बार ये कारनामा किया है. जबकि श्रीलंका ने 6 बार और इंग्लैंड- न्यूजीलैंड की टीम ने ये कारनामा 3-3 बार किया है.  ऐसे में ये साफ पता लगता है कि टी20 क्रिकेट में आखिर क्यों भारतीय टीम नंबर 1 है. भारतीय टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत रिकॉर्ड बुक अपना नाम दर्ज करवाया है. 

NZ के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आज जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की धमाकेदार पारी खेल डाली है. अभिषेक के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया का स्कोर 238 रन जा पहुंचा. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी काफी शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 32 रनों के योग पर वह अपना विकेट दे बैठे. एक समय अभिषेक खेल रहे थे तो लग रहा था टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार जाएगा. हालांकि, अभिषेक जल्दबाजी कर बैठे और एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए. इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टोटल खड़ा कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


ईशान किशन रहे फ्लॉप

लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, लेकिन किशन 8 रन बनाकर आउट हो गए. किशन ने अपनी पारी की शुरुआत चौके के साथ की और वह बेहद शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने कुल 8 रन बनाए और वो भी 2 चौकों की मदद से आए.ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह अगले मैच में क्या प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें: वनवास के बाद लौटे ईशान किशन का फ्लॉप शो, सिर्फ 5 गेंदों में लौटे पवेलियन, क्या बना पाएंगे दूसरे मुकाबले में जगह?



Source link