BCCI New Central Contract: शमी समेत इन 4 खिलाड़ियों को झटका, सुंदर-तिलक को प्रमोट करने की तैयारी, देखिए 31 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट

BCCI New Central Contract: शमी समेत इन 4 खिलाड़ियों को झटका, सुंदर-तिलक को प्रमोट करने की तैयारी, देखिए 31 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट


BCCI central contracts predicted list​: नया साल 2026 शुरू हो गया है. टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 विश्व कप 2026 है, जिसका आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. इस इवेंट से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सीनियर पुरुष टीम के लिए 2026/27 सीजन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली गई है. इस बार 4 खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है, जबकि तीन को प्रमोट करने की तैयारी है. एक नए खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है. कुल 31 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट सामने आई है, जिन्हें अलग-अलग ग्रेड में जगह मिलेगी.

ग्रेड ए प्लस को खत्म करने की तैयारी

पिछले सीजन के लिए कुल 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था, जबकि इस बार 31 खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है. पिछली दफा चार ग्रेड A+, A, B और C थे, लेकिन इस बार बीसीसीआई ग्रेड A+ को खत्म करने पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा हुआ तो फिर बचे हुए तीन ग्रेड में ही खिलाड़ी डिवाइड किए जाएंगे. माना जा रहा है कि अगर ग्रेड A+ खत्म हुआ तो इसमें शामिल रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड A में जगह मिल सकती है.

इस खिलाड़ी को पहली बार मिलेगी जगह? इस बार जिस नए खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, वो कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बैटर साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू किया था. हालांकि, वो अब तक अपनी जगह टीम में फिक्स नहीं कर पाए हैं. सुदर्शन ने 6 टेस्ट की 11 पारियों में 27.45 की औसत से 2 फिफ्टी की मदद से सिर्फ 302 रन ही बनाए हैं. फिर भी उन्हें कॉन्ट्रैक्ट देने की तैयारी है.

Add Zee News as a Preferred Source


इन 3 खिलाड़ियों का हो सकता है प्रमोशन

जिन खिलाड़ियों का प्रमोशन किया जा सकता है, उनमें वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और नितीश कुमार रेड्डी का नाम है. पिछले साल ये तीनों ग्रेड C में शामिल थे. अब उन्हें ग्रेड B में प्रमोट किया जा सकता है. प्रमोशन इसलिए क्योंकि ये तीनों ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं और हालिया प्रदर्शन ठीक रहा है.

इन 4 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जिन चार खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है, उनमें मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सरफराज खान और रजत पाटीदार का नाम है. पिछले कुछ महीनों से ये चारों ही टीम इंडिया से बाहर हैं. एक तरह से सेलेक्टर्स ने इन्हें नजरअंदाज कर दिया है. इस बात की पूरी संभावना है कि इन्हें नए कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा जा सकता है.

नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए 31 संभावित खिलाड़ियों के नाम

ग्रेड A- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत

ग्रेड B- सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी

ग्रेड C- रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, साई सुदर्शन

ये भी पढ़ें: पहले 517 रन, अब 785 दिन बाद वापसी… भारत के लिए ट्रंप कार्ड बनेगा ये खूंखार बल्लेबाज, अकेले उड़ाएगा NZ के होश?



Source link