Gold-Silver Price 21 January: देशभर में सोने-चांदी के बाजारों में इस नए साल में भी हलचल तेज है. जिस बीच बसंत पंचमी से पहले राजधानी भोपाल के सराफा में सोने के दाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर हैं तो वहीं चांदी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. सोना आज ₹6,450 महंगा हुआ है तो चांदी ₹6,260 महंगी हो गई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (21 जनवरी) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं.
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 1,57,570 रुपए/10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 3,29,930 रुपए/1 किलो
सोने-चांदी की तेज रफ्तार पर नहीं लग रहे ब्रेक
देशभर में आज पिछले कई दिनों से ऊपर चढ़ रहे सोने के भाव में फिर बड़ी बढ़त दिखी है. जिसके बाद देश में सोना आज ₹6,320 रुपये की बढ़त के साथ महंगा हुआ है. वहीं, चांदी ₹7,510 रुपये के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 1,57,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 3,31,430 रुपए प्रति 1 किलो
हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.