Last Updated:
Jabalpur Weather Update: जबलपुर में कड़कड़ाती ठंड का असर जारी है, तापमान लगभग 12°C तक गिर गया है। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन बादलों के छाने से रात में ठंड और बढ़ रही है. आइए जान लेते हैं आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट
जबलपुर में कड़कड़ाती ठंड देखने को मिल रही है. मौसम की रंगत एक बार फिर बदल गई है. जहां पारा 12 डिग्री के नजदीक पहुंच चुका है. दिन में धूप के कारण ठंड जरूर कम महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप की जगह बादल छाने से रात में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा की दिशा उत्तरी होने से रात में बर्फीली हवा सहरा रही है. लिहाजा दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के कारण अब दो दिनों के बाद मौसम की रंगत एक बार फिर बदली हुई नजर आएगी. जहां पूर्वी मध्यप्रदेश में घना कोहरा जाने का अलर्ट जारी किया गया है.

शहर में वर्तमान में दिन में धूप के कारण ठंड जरूर कम महसूस हो रही है, लेकिन रात में ठंड बरकरार है. जिसका असर बीते दिन भी दिखाई दिया. जहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जिले में दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं. अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

पिछले साल आज के दिन न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था. लगातार बढ़ रही ठंड के कारण सड़क किनारे लोग अब अलाव जलाकर आग तापते हुई नजर आ रहे हैं.

जबकि शहर में सुबह का नजारा अलग ही दिखाई दे रहा है. जहां कोहरे के कारण सुबह 8 बजे तक सड़कों में सन्नाटा पसरा रहता है, जबकि रात में 9 बजे के बाद कड़कड़ाती ठंड के चलते सड़के सूनी दिखाई दे रही है.

बहरहाल 23 जनवरी मतलब शुक्रवार के बाद तमाम मौसम प्रणालियां एक्टिव होंगी. जिसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश सहित जबलपुर में भी देखने को मिलेगा. जहां मौसम करवट लेगा और तापमान में भारी गिरावट भी देखने को मिलेगी.