MP: नर्मदा पर नया ब्रिज सफर बनाएगा आसान, जल्द खुलेगा मोरटक्का ब्रिज, महाराष्ट्र-गुजरात कनेक्शन होगा सुगम

MP: नर्मदा पर नया ब्रिज सफर बनाएगा आसान, जल्द खुलेगा मोरटक्का ब्रिज, महाराष्ट्र-गुजरात कनेक्शन होगा सुगम

Last Updated:

Six Lane Bridge: खंडवा-इंदौर के बीच सफर जल्द ही आसान होगा. मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा लोड टेस्टिंग के बाद जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही इंदौर से मुक्ताईनगर तक नेशनल हाईवे इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे MP को महाराष्ट्र और गुजरात से जोड़ने वाले मार्गों पर भी यातायात सुगम होगा.

सफर होगा आसान
खंडवा और इंदौर के बीच यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने जा रही है. मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसके शुरू होते ही क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ी राहत मिलेगी.

2 घंटे में इंदौर-खंडवा
ब्रिज शुरू होने के बाद खंडवा से इंदौर का सफर, जो अभी 4-5 घंटे लगता है, घटकर सिर्फ 2 घंटे का रह जाएगा. जाम से राहत मिलेगी और बड़वाह–सनावद के शहरी हिस्सों से गुजरने की मजबूरी खत्म होगी.

प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा ब्रिज
मोरटक्का का यह नया ब्रिज 1275 मीटर लंबा है और एक लेन की चौड़ाई 13.5 मीटर है. इसकी लागत करीब 146 करोड़ रुपये है. यह शिवपुरी के अमोला के पास बने NH-27 ब्रिज के बाद MP का दूसरा सबसे बड़ा हाईवे ब्रिज है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंदौर–मुक्ताईनगर हाईवे प्रोजेक्ट
यह ब्रिज इंदौर-मुक्ताईनगर नेशनल हाईवे का अहम हिस्सा है. दिसंबर 2026 तक यह पूरा हाईवे बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे MP, महाराष्ट्र और गुजरात की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

NHAI का पूरा रोडमैप
NHAI के अनुसार, मई 2026 तक इंदौर–मुक्ताईनगर हाईवे के 216 किमी में से 145 किमी हिस्सा जनता को समर्पित किया जाएगा. तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच तीन सुरंगों का काम भी अंतिम चरण में है.

खंडवा बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर
NHAI खंडवा को इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में विकसित कर रहा है. देशगांव एक बड़े नेशनल हाईवे जंक्शन के तौर पर उभरेगा, जहां से हैदराबाद, नागपुर और वडोदरा तक सीधा कनेक्शन मिलेगा.

व्यापार और जमीन के दाम बढ़ेंगे
बेहतर सड़कों से गांव हाईवे के करीब आ रहे हैं. व्यापार शिफ्ट हो रहा है, जमीनों के दाम बढ़ रहे हैं और शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं. रियल एस्टेट सेक्टर में भी बूम की संभावना है.

आम लोगों को सीधा फायदा
इस प्रोजेक्ट से किसान, व्यापारी, स्टूडेंट्स और आम यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा. खंडवा के साथ-साथ खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर को भी सीधा फायदा होगा.

homephoto

MP का यातायात होगा आसान! 6 लेन ब्रिज से खंडवा-इंदौर यात्रा सिर्फ 2 घंटे में

Source link