उज्जैन के तराना में दो पक्ष भिड़े…11 बसों में तोड़फोड़: विश्व हिंदू परिषद के दो सदस्य घायल, बाजार बंद; बड़ी संख्या में पुलिस तैनात – Ujjain News

उज्जैन के तराना में दो पक्ष भिड़े…11 बसों में तोड़फोड़:  विश्व हिंदू परिषद के दो सदस्य घायल, बाजार बंद; बड़ी संख्या में पुलिस तैनात – Ujjain News




उज्जैन के तराना में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कुछ उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़-फोड़ कर दी। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब एक पक्ष के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक प्रचारक और उसके एक साथी के साथ मारपीट कर दी। घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें पहले तराना अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन रेफर कर दिया गया। देखिए घटना की तस्वीरें तराना थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू किया
मारपीट की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्‌ठा हो गए और तराना थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और इलाके में गश्त बढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे कुछ लोगों ने बस स्टैंड पर खड़ी बसों पर पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे 11 बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हिंदूवादी कार्यकर्ता प्रणव मित्तल ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता सोहेल ठाकुर और रजत ठाकुर के साथ मारपीट की घटना के बाद ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तराना में हालात काबू में हैं। मामले में कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।



Source link