Last Updated:
Rinku Singh Net Worth: रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला. रिंकू सिंह अब टीम इंडिया के मैच फिनिशर कहे जाते हैं. गरीबी से उठकर टीम इंडिया में जगह पक्की करने तक रिंकू सिंह की सफल क्रिकेटर बनने की कहानी मेहनत का बड़ा उदाहरण है. कभी क्रिकेट किट खरीदने के लिए रिंकू के पास पैसे नहीं थे, लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक हैं.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह भारतीय टी20 टीम के मैच फिनिशर बन चुके हैं. नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में रिंकू ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. आगामी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रिंकू ने 20 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोके, जिससे टीम इंडिया का स्कोर 238 रन तक पहुंचा और भारत को 44 रन से जीत मिली. भले ही आज रिंकू सिंह भारतीय जर्सी में बल्ले से तबाही मचा रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके लिए क्रिकेट सिर्फ एक सपना था, जिसे पूरा करना बेहद मुश्किल लग रहा था, क्योंकि वह बेहद गरीब परिवार से थे. उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. रिंकू क्रिकेटर बनने का सपना जरूर देख रहे थे, लेकिन उनके बाद क्रिकेट किट खरीदने तक के पैसे नहीं थे. हालांकि, लगातार मेहनत और लग्न ने उन्हें एक सफल क्रिकेटर बना ही दिया. आज रिंकू सिंह करोड़ों के मालिक हैं. चलिए उनकी नेटवर्थ जानते हैं.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं. उनके पिता गैस सिलेंडर बांटने का काम करते थे और परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि रिंकू के लिए महंगी क्रिकेट किट खरीदी जा सके. कई बार हालात ऐसे रहे कि उन्हें उधार की किट या पुराने सामान से ही अभ्यास करना पड़ा. लेकिन इन परेशानियों ने रिंकू के हौसले को कभी कमजोर नहीं किया. बचपन से ही रिंकू को क्रिकेट से गहरा लगाव था. वह दिन-रात मेहनत करते, छोटे मैदानों और लोकल टूर्नामेंट में खेलकर खुद को साबित करने की कोशिश करते रहे. आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई जब उन्हें घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने का मौका मिला. घरेलू क्रिकेट में मौका मिलने के बाद रिंकू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा तो टैलेंट और लगातर शानदार प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ते चले गए. घरेलू क्रिकेट के बाद उनकी आईपीएल में एंट्री हुई, जिसने उनकी किस्मत बदल दी.
रिंकू सिंह की कितनी है नेटवर्थ.
रातों-रात बने स्टार
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. खास तौर पर 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच में आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने के बाद रिंकू रातों-रात स्टार बन गए. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में भी मौका मिला और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खुद को साबित किया. आज वही रिंकू सिंह, जिनके पास कभी क्रिकेट किट के पैसे नहीं थे, करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं.
आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हैं रिंकू
कितनी है रिंकू की नेटवर्थ?
रिंकू सिंह की कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, बीसीसीआई से मिलने वाली सैलरी, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह की नेटवर्थ 20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. उन्होंने अपने खेल के दम पर न सिर्फ अपनी जिंदगी बदली, बल्कि अपने परिवार का भी सहारा बने. रिंकू कभी अलीगढ़ में स्टाफ क्वार्टर में रहते थे, अब 3.5 करोड़ रुपये के एक आलिशान विला में वह और उनका परिवार रहता है. इस विला का नाम रिंकू ने अपनी मां ‘वीना पैलेस’ के नाम पर रखा है. अलीगढ़ के बाहरी इलाके में द गोल्डन एस्टेट, ओजोन सिटी में उनका यह विला है.
View this post on Instagram