एशेज के बाद इंग्लैंड पर एक और दाग.. श्रीलंका ने कर दिया उलटफेर, देखते रह गए बटलर-रूट

एशेज के बाद इंग्लैंड पर एक और दाग.. श्रीलंका ने कर दिया उलटफेर, देखते रह गए बटलर-रूट


SL vs ENG: क्रिकेट जगत में कई बार बड़े-बड़े उलटफेर देखने को मिलते हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम दुनिया की सबसे शानदार टीमों में नजर आता है, लेकिन इस टीम के साथ श्रीलंका ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. श्रीलंका की टीम ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 19 रन से धूल चटाई है. इंग्लैंड के नामी बल्लेबाज श्रीलंका के सामने भीगी बिल्ली साबित हुए. जो रूट और बेन डकेट ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन श्रीलंका के टारगेट को चेज करने से इंग्लिश टीम फेल हो गई. इंग्लैंड को कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से एशेज सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था. 

श्रीलंका ने जीता था टॉस

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 50 रन के स्कोर पर टीम ने दोनों ओपनर्स खो दिए थे. लेकिन इसके बाद कुसल मेंडिस ने मोर्चा संभाला. उन्होंने धमाकेदार पारी खेली और इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई की लेकिन बदकिस्मती से शतक से चूक गए. मेंडिस ने 117 गेंद में 11 चौकों की मदद से 93 रन की पारी खेली. जनिथ लियानागे ने भी 46 रन बनाए और टीम के स्कोर को 271 तक पहुंचा दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source


फुस्स हुई इंग्लैंड की टीम

272 रन का लक्ष्य पहले आसान लग रहा था लेकिन इंग्लैंड की टीम के दो बल्लेबाजों को छोड़ दें तो बड़े-बड़े नामी बल्लेबाज फ्लॉप दिखे. जो रूट (61) और बेन डकेट (62) ने अर्धशतकीय पारियों से जीत की नींव रखी थी, लेकिन इसके बाद कप्तान ब्रूक और जोस बटलर जैसे दिग्गजों ने मेहनत पर पानी फेर दिया. रेहान अहमद और ओवरटन की पार्टनरशिप से उम्मीद जागी लेकिन रेहान 27 के स्कोर पर आउट हो गए. ओवरटन ने आखिर तक कोशिश की लेकिन लास्ट ओवर में 34 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया.

ये भी पढे़ं.. ‘वो जितनी गेंद पर फिफ्टी बनाता है, उतनी पर मैं खाता खोलता’, गावस्कर ने ली चुटकी?

वनडे में बदल रही श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम वनडे फॉर्मेट में साल दर साल बेमिसाल होती दिख रही है. इस टीम ने पिछले साल घर में भारतीय टीम को सालों बाद वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी. गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को इस टीम ने दाग दिया था. अब इंग्लैंड पर भी इस हार का दाग लग गया है. देखना होगा कि ये सीरीज भी श्रीलंका जीतने में कामयाब होती है.



Source link