खरगोन में सामेड़ा फाटा ढाबे पर चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वार में इस्तेमाल चाकू बरामद, घायल इंदौर रेफर – Khargone News

खरगोन में सामेड़ा फाटा ढाबे पर चाकूबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार:  मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वार में इस्तेमाल चाकू बरामद, घायल इंदौर रेफर – Khargone News




खरगोन के सामेड़ा फाटा ढाबे पर बुधवार रात हुए चाकूबाजी हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने एक युवक को सिर और सीने में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को इंदौर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने ढाबे और संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रत्यक्षदर्शियों और मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी राधेश्याम उर्फ राधु भूरिया (निवासी देवझिरी सादडबन, हाल मुकाम मोहाली बैड़ी) और जगदीश उर्फ जगनिया वास्कले (निवासी मोहाली पीपलगोन) की पहचान हुई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात कबूल कर ली। राधेश्याम की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी राधेश्याम उर्फ राजू के खिलाफ पहले भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। ‌विवाद रोकने पर आरोपियों ने की थी हाथापाई
घटना बुधवार रात की है, जब फरियादी राजू और उसका मौसी का लड़का मोहन ढाबे पर पानी पीने गए थे। वहां पहले से मौजूद दो लोग ढाबा कर्मचारी से विवाद कर रहे थे। जब राजू और मोहन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनसे भी विवाद शुरू कर दिया और गालीगलौज व हाथापाई की। इसी दौरान, आरोपियों में से एक ने अपने पास से चाकू निकालकर राजू के सिर और पेट पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर खामखेड़ा चौकी प्रभारी शत्रुघ्न देशमुख टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को 112 की मदद से अस्पताल भिजवाया।



Source link